Skip to main content

इन शिक्षकों के लिए भी 2 साल का D.El.Ed कोर्स अनिवार्य

D.El.Ed कोर्स के लिए शिक्षकों को मिला राहत, यहां पढ़ें

हिमाचली हलचल।। हिमाचल के सरकारी और निजी स्कलों में शिक्षकों के लिए हिमाचल बोर्ड ने Diploma in Elementary Education (D.El.Ed.) कोर्स अनिवार्य कर दिया है। हिमाचल में जमा दो में 50 फीसदी से कम अंक वाले अप्रशिक्षित शिक्षक भी अब D.El.Ed कोर्स कर पाएंगे। इन शिक्षकों को D.El.Ed प्रोविजनल एडमिशन मिल पाएगी। इसके बाद 12वीं, कक्षा में रि-अपीयर होकर इन अध्यापकों को अंकों को बढ़ाने का एक मौका मिलेगा।



  • इसके अतिरिक्त जो अध्यापक पहली से पांचवीं कक्षा तक पढ़ा रहे हैं और बीएड की योग्यता रखते हैं। उन्हें भी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान के दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से छह माह का ब्रिज कोर्स शिक्षा विभाग करवाएगा।  
  • पहलीं से आठवीं में कार्यरत शिक्षक जिनके 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक हैं। वह अध्यापक दो वर्ष का D.El.Ed कोर्स कर सकते हैं। 
  • सामान्य श्रेणी के शिक्षक को 12वीं में 50 फीसदी अंक और आरक्षित श्रेणी के अध्यापक को 45 अंक अनिवार्य हैं। 
  • जिन शिक्षकों के जमा दो में 50 फीसदी से कम अंक हैं। वह शिक्षक रि-अपीयर का पेपर देकर अपने अंक बढ़ा सकते हैं।  
  • बात दें तो ऐसे शिक्षकों को भी पंजीकरण करवाना होगा, इन्हें D.El.Ed में प्रोविजनल एडमिशन मिलेगी। अगर वह 31-03-2019  तक न्यूनतम योग्यता पूरी नहीं करते हैं तो वह पहली अप्रैल 2019 के बाद प्रारंभिक स्तर पर कार्य करने के योग्य नहीं रहेंगे। इन अप्रशिक्षित शिक्षकों को NIOS के पोर्टल पर 30 सितंबर तक रजिस्टर करना होगा, ताकि कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण से वंचित न रहे। 


इन शिक्षकों के लिए भी D.El.Ed कोर्स जरूरीः-


  • पहली से पांचवीं तक पढ़ा रहे शिक्षक जो JBT और D.El.Ed नहीं हैं। 
  • शास्त्री अध्यापक जिन्होंने बीएड नहीं की है। 
  • कला अध्यापक (आर्ट व क्राफ्ट), शारीरिक शिक्षा अध्यापक (जिनके पास बीपीएड की योग्यता नहीं है।)
  • भाषा अध्यापक (जिन्होंने बीएड नहीं की है)
  • उर्दू अध्यापक, पंजाबी अध्यापक, क्रॉफ्ट अध्यापक, होम साइंस अध्यापक, कंप्यूटर टीचर को भी D.El.Ed कोर्स करना अनिवार्य होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।