Skip to main content

बलधर में 20 करोड़ से बनेगी स्टेट ऑफ आर्ट ITI: GS Bali

बलधर में 20 करोड़ से बनेगी स्टेट ऑफ आर्ट ITI: बाली

नगरोटा बगवां में किए 13.05 करोड़ के शिलान्यास और लोकार्पण


हिमाचली हलचल।। खाद्य आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में करीबी 13.05 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किये। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र के सर्वांगीण और स्थाई विकास की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि लोगो के स्नेह और भरोसे की ताकत से वे पूरे समर्पण से क्षेत्र के विकास में जुटे हैं।


  • इस दौरान जीएस बाली ने आज नगरोटा बगवां के बलधर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि बलधर में 20 करोड़ रूपये की लागत से स्टेट ऑफ आर्ट ITI बनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इस आईटीआई की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा बड़ोह के निर्माणाधीन बस अड़डे का कार्य शीघ्र पूरा कर इसे कुछ ही दिनों में जनता को समर्पित किया जायेगा।
  • इस अवसर पर बाली ने पंडित अनंतराम राजकीय महाविद्यालय बड़ोह के 6.90 करोड़ रुपये से बनने वाले भवन की आधारशिला रखी। इस चार मंजिला भवन में विद्यार्थियों और अध्यापको के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधायें होंगी। उन्होंने अधिकारियों को बड़ोह कॉलेज के लिये शीघ्र पक्की सड़क निर्माण के निर्देश दिये। 
  • उन्होंने चंगर क्षेत्र के केंद्र बिंदु स्थल बडोह में लोगों की सुविधा के लिए निर्मित वन कुटीर एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
  •  इसके अतिरिक्त जीएस बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलोटी के 1.75 करोड़ रुपए से बनने वाले अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने 3.60 करोड़ रुपए से बनने वाले सिप्पनपट्ट-खरट खास सड़क का भूमिपूजन किया। इस 5 किलोमीटर लंबी सड़क से क्षेत्र के सैंकड़ो लोग लाभान्वित होंगे।
  • बाली ने ग्राम पंचायत सुन्हर के कण्ड में शहीद श्री सुरेश कुमार की स्मृति में 10 लाख से बनने वाले पार्क की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा परिवहन मंत्री ने सरोत्री में 32 लाख की लागत से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन भी किया।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।