Skip to main content

25 सीटों वाली मुद्रिका बसें चलाएगा HRTC- बाली

325 चालकों की ट्रेनिंग पूरी, अगले माह से करेंगे ड्राइविंग

हिमाचली हलचल।। HRTC ग्रामीण क्षेत्रों में 25 सीटों वाली मुद्रिका बसें चलाएगा। ये बात परिवहन मंत्री जीएस बाली ने परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि 574 चालकों में से 325 चालकों की अगले माह ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी और इन्हें अगले माह बसों में ड्राइविंग करवाई जाएगी।



बाली ने कहा कि हिमाचल में वर्तमान में 86 सुपर लग्जरी बसें चलाई जा रही हैं, जिनमें से 52 निगम की, जबकि 34 बसें वैट-लीज के तहत चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि छूटे क्षेत्रों में यह सुविधा प्रदान करने के लिए 16 और लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। छह स्थानों पर बसों की सफाई का कार्य किया जा रहा है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि HRTC के कर्मचारियों और पेंशनर्ज को गत चार वर्षों के दौरान 609 करोड़ रुपए के लाभ प्रदान किए गए हैं। इतना ही नहीं, वर्ष 2017-18 के लिए 83.78 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि बीते चार महीनों के दौरान निगम के राजस्व में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और इसमें 40 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को 10.06 करोड़ रुपए की राशि शीघ्र जारी की जा रही है, जिसमें 4.50 करोड़ रुपए ओवर टाइम/टीए, चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 1.50 करोड़, अवकाश के बदले वेतन के लिए 1.25 करोड़ तथा ग्रेच्युटी के लिए 2.81 करोड़ रुपए की राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि HRTC का बेड़ा 3000 बसों का आंकड़ा पार कर चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

627 Post Code Clerk की परीक्षा 30 सितंबर को

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हिमाचली हलचल।। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। जिन-जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे परीक्षा से पंद्रह दिन पहले अपने एडमिट कार्ड आयोग की बेवसाइट पर डाउनलोड कर सकते है। ये जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी। इस दिन होगी ये परीक्षाएं- Post Code 657 खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा 23 सितंबर को सुबह के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 649 असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में चालक भर्ती परीक्षा 26 सितंबर को शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 627 लिपिक की परीक्षा 30 सितंबर, पोस्ट कोड 645 एलोपैथी लैब सहायक की परीक्षा 30 सितंबर को सायंकालीन सत्र पोस्ट कोड 692 लिपिक 28 अक्तूबर सुबह के सत्र में होगी।