शिमला- मशोबरा में 3.28 ग्राम Smack के साथ एक दबोचा
हिमाचली हलचल।। शिमला के समीप मशोबरा में पुलिस ने एक किसान का काम करने वाले व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3.28 ग्राम Smack बरामद की है। स्मैक के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शिमला जिला के ननखड़ी निवासी सचिन श्याम के तौर पर हुई है। इस बाबत ढली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ढली थाना प्रभारी आशीष सैम्यूल ने बताया कि आरोपी को मशोबरा के समीप पकड़ा गया था। जब वह ढली की तरफ पैदल आ रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पकड़े जाने पर उसके पास 3.28 ग्राम स्मैक मिली, जो उसने सिगरेट की डिब्बी में छिपा रखी थी।
Comments
Post a Comment