Skip to main content

Accident in Ghumarwi- स्कूली बच्चों से भरी सूमो पलटी

Accident in Ghumarwi- स्कूली बच्चों से भरी सूमो पलटी, बाल-बाल बचे नौनिहाल

हिमाचली हलचल।। बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत भराड़ी के मिहाड़ा में स्कूली बच्चों से भरी सूमो गाड़ी पलट गई, जिससे सूमो में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए। सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा वीरवार दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। गाड़ी घुमारवीं से लदरौर की तरफ जा रही थी कि एक तरफ रेत-बजरी पड़ी थी और दूसरी तरफ घास होने से के कारण मिहाड़ा गांव में चढ़ाई चढ़ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में दस से बारह बच्चे सवार थे, जिन्हें वहां पर काम कर रहे मजदूरों की मदद से बाहर निकाला गया।


गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। लगभग एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। न पुलिस को कोई खबर दी गई और न ही बच्चों के घर वालों को बताया गया। हालांकि बच्चों को दूसरी गाड़ी में घर पहुंचाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Girls go missing in Bhunter- 22 सितंबर से स्कूल से घर नहीं लौटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर तेज की जांच हिमाचली हलचल।। कुल्लू जिले के भुंतर से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। ये दोनों लड़कियां 22 सितंबर को घर से सुबह स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। दोनों लड़कियों के परिवारों ने उन्हें हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। लड़कियों के परिजनों ने भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां भुंतर के साथ लगते गांव की है। पुलिस ने नाबालिगों की तलाश के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।