Skip to main content

हिमाचल की राजनीति में दशहरे और दिवाली के बीच फूटेंगे बहुत पटाखेः Anurag Thakur

कांग्रेस की लूट और आपसी फूट विस चुनाव में अदा करेंगी बड़ा रोल

बड़सर में महिला सम्मेलन के उपरान्त पत्रकारों से बोले सांसद 


हिमाचली हलचल।। पांच सालों में कांग्रेस ने जो प्रदेश में लूट मचाई थी और अब जो कांग्रेस में फूट पड़ी है वह विधानसभा चुनावों में बड़ा रोल अदा करेगी। ये बात हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा में आयोजित महिला सम्मेलन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कही।



सांसद ने कहा कि प्रदेश में BJP में आने को कांग्रेस के जो बड़े-बड़े दिग्गज तैयार हैं उन पर चर्चाएं चल रहीं हैं। आज आम आदमी कहता है प्रदेश में माफिया राज है। ऐसा तब हुआ जब वन मंत्री के यहां 1400 से ज्यादा हरे-भरे बड़े पेड़ काटे गये, बिलासपुर में हुआ, ऊना में ऐसा हुआ, शिमला में हो गया। फिर कांग्रेस के नेताओं ने स्वयं आरोप लगाए कि इस विधायक ने सौ करोड़ रूपये खाए तो दूसरे ने आरोप लगाये कि उसने दो सौ करोड़ रुपए खाए।  उन्होंने कहा की अभी दशहरे और दिवाली के बीच बहुत पटाखे प्रदेश की राजनीति में फूटने वाले हैं।

टिकट आबंटन में युवाओं को तरजीह के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस राजनितिक दल ने उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में, जहां BJP के चालीस विधायकों से ज्यादा नहीं थे वहां पर अस्सी में से तेहत्तर सांसद, और चार सौ चार में से तीन सौ पचीस विधायक बनाये हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की काबिलियत है कि आज अठारह राज्यों में BJP की सरकारें बनी हैं।

सांसद ने कहा कf प्रदेश के पन्द्रह लाख बेरोजगार जो अपने को इस सरकार में ठगा सा महसूस करते हैं, एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी आवाज को सुने, उनकी बात को समझे, और उन्हें देखे, मात्र टिकट पाना ही युवा का लक्ष्य नहीं है। हिमाचल का हर युवा रोजगार, स्वरोजगार और कारोबार के अवसर पैदा करने वाली सरकार देखना चाहता है। हिमाचल का मेहनती युवा किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहता, बल्कि काम चाहता है। BJP ऐसे अवसर युवाओं को देगी।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।