Skip to main content

BJP विधायकों की दंबगई, अब सुजानपुर MLA ने युवक को SHO के सामने जड़ दिए थप्पड़

नादौन के बाद अब सुजानपुर MLA ने युवक को जड़ दिए थप्पड़


हिमाचली हलचल।। हिमाचल में अब BJP विधायकों की दबंगई अब जनता के सामने आ रही है। हमीरपुर जिले के नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री के बाद फिर इसी जिले की सुजानपुर विधायक चर्चा  में हैं। हमीरपुर में राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र राणा और मझोग सुल्तानी के उपप्रधान बुद्धि सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुजानपुर BJP विधायक नरेंद्र ठाकुर पर दबंगई का आरोप लगाया है।

राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने विधायक नरेंद्र ठाकुर पर दबंगई का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले नादौन BJP विधायक विजय अग्निहोत्री ने SHO से धक्का-मुक्की की और अब दस में ही सुजानपुर के विधायक को पुलिस थाना के अंदर युवक को थप्पड़ मार दिया।

राजेंद्र राणा ने कहा कि पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था कि इस बार का विधायक कौन होगा?। बुद्धि सिंह के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपने अपने कमेंट डाले। राहुल चौधरी नाम के एक युवक ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए BJP विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट कर दिया, जिसके बाद विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सदर में करवाई।

बुधवार शाम को SHO हमीरपुर कुलदीप कुमार ने आरोपी युवक और पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह को थाना बुलाकर इस मामले में पूछताछ शुरू की। उपप्रधान बुद्धि सिंह ने कहा कि वह विधायक का इंतजार कर रहे थे, इतने में विधायक थाने पहुंचे और उन्होंने राहुल चौधरी को थप्पड़ जड़ दिए।

वहीं, सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस पोस्ट फेसबुक पर डालने पर युवक को थाना हमीरपुर बुलाया गया था और युवक ने थाना में अपनी गलती मानी है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा बिना वजह से राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए थप्पड़ मारने की बात को कहे जा रहा है। युवक ने इस मामले को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि सारा षडयंत्र के तहत किया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

627 Post Code Clerk की परीक्षा 30 सितंबर को

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हिमाचली हलचल।। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। जिन-जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे परीक्षा से पंद्रह दिन पहले अपने एडमिट कार्ड आयोग की बेवसाइट पर डाउनलोड कर सकते है। ये जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी। इस दिन होगी ये परीक्षाएं- Post Code 657 खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा 23 सितंबर को सुबह के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 649 असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में चालक भर्ती परीक्षा 26 सितंबर को शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 627 लिपिक की परीक्षा 30 सितंबर, पोस्ट कोड 645 एलोपैथी लैब सहायक की परीक्षा 30 सितंबर को सायंकालीन सत्र पोस्ट कोड 692 लिपिक 28 अक्तूबर सुबह के सत्र में होगी।