Skip to main content

रिटायरमेंट के बाद भी फ्री ज्ञान बांट रहा हमीरपुर का ये शिक्षक

शिक्षक दिवस स्पेशल- रिटायरमेंट के बाद भी फ्री ज्ञान बांट रहा हमीरपुर का ये शिक्षक

रिटायरमेंट के बाद भी बच्चों को फ्री में रहा शिक्षा


हिमाचली हलचल।। शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने वाले हमीरपुर जिले में एक शिक्षक ऐसा भी है, जो रिटायरमेंट के बाद भी बच्चों को फ्री में शिक्षा दे रहा है। जी हां, हमीरपुर के रत्न लाल बिना पैसों के लालच के बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। बता दें तो रत्न जी वैसे तो सरकाघाट निवासी है, लेकिन कई सालों से हमीरपुर में ही रह रहे हैं। इन्होंने 34 साल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। रत्न लाल 2008 में रिटायर हुए।

रत्न चंद राणा ने कन्या विद्यालय में रिक्त चल रहे संस्कृत विषय के अध्यापक की जगह पढ़ना शुरू किया, जिसके परिणाम भी बेहतर आए और छात्राओं ने सौ प्रतिशत अंक परीक्षा में पास किए हैं। रत्न चंद राणा के निशुल्क पढ़ाकर प्रेरणा श्रोत बन गए हैं।

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का कहना है कि जब से रत्न चंद राणा स्कूल में पढ़ा रहे हैं तब से बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है। रत्न चंद राणा ने अध्यापक दिवस पर सभी अध्यापकों को संदेश देते हुए कहा कि अध्यापक को बच्चों को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए जिससे बच्चे जीवन में कुछ कर सकें।

कन्या विद्यालय हमीरपुर की प्रिंसिपल नीना का कहना है कि बिना कोई पैसे लिए ही रत्न चंद स्कूल में पढ़ा रहे हैं और आज के दौर में ऐसे शिक्षक का मिलना बहुत ही मुश्किल है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।