हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून, लोगों ने ली राहत की सांस
हिमाचली हलचल।। हिमाचल में अब मूसलाधार बारिश के आसार कम होने लगे है। ऐसे में मानसून की रफ्तार अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो सितंबर के तीसरे सप्ताह तक मानसून के धीमा पड़ने की संभावना है। मानसून 30 सितंबर तक जारी रहेगा। वहीं हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में अभी भी बारिश का क्रम जारी है।
बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान धूप खिली रही और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश जरूर हुई है।
Comments
Post a Comment