Skip to main content

कोटखाई गुड़िया रेप केस- हाइकोर्ट की CBI को फिर फटकार

कोटखाई गुड़िया रेप केस- हाइकोर्ट की CBI को फिर फटकार

जांच के लिए दिया दो हफ्ते का अतिरिक्त समय

मामले की अगली सुनवाई अब 21 को



हिमाचली हलचल।। कोटखाई गुड़िया रेप केस मामले में हाईकोर्ट ने CBI को फटकार लगाई है। वहीं, मिस्ट्री को सुलझाने के लिए CBI ने हाईकोर्ट से 2 हफ्ते का और समय मांगा है। कोर्ट का सवाल है कि अभी तक CBI ने मामले में क्या किया और यदि CBI को समय चाहिए था तो पहले कोर्ट में अर्जी क्यों नही दी गई। छह हफ्ते का समय बीत चुका है CBI क्या कर रही है।

केस की सुनवाई मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश संजय करोल और संदीप शर्मा की डबल बैंच ने CBIकी मांग पर दो सप्ताह का यानी कि 21 सिंतबर का समय दे दिया।

CBI की तरफ से कहा गया कि दो हफ्ते में मामला सुलझ जाएगा क्योंकि अहमदाबाद से कुछ रिपोर्ट आनी है उसके बाद तथ्य सामने आएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले CBI ने दो अगस्त सुनवाई के दौरान गुड़िया मामले को निपटाने के लिए 90 दिन का समय मांगा था, लेकिन हिमाचल हाई कोर्ट ने 90 दिन का समय देने से इंकार करते हुए 17 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए थे। बाद में इस तारीख को बढ़ाकर 6 सिंतबर कर दिया गया था।





  • चार जुलाई को गुड़िया को अगवाह किया गया था।
  • छह जुलाई के दिन जंगल में गुड़िया की नग्न लाश मिली थी। 
  • मामले की जांच के लिए 10 जुलाई को एसआईटी गठित की गई। 
  • 13 जुलाई को पुलिस ने छः लोगों को पकड़ने दावा किया लेकिन लोगों का आरोप था कि असल आरोपियों को बचाने की कोशिश में फर्जी लोग पकड़ लिए गए। 
  • जनाक्रोश सड़को पर उतारा और CBI जांच की मांग की जाने लगी।
  • इसी बीच 18 जुलाई रात में कोटखाई थाने में सूरज की संधिग्द मौत से मामले और तूल पकड़ लिया उग्र भीड़ ने कोटखाई थाने में आग लगा दी। आखिरकार सरकार को हाइकोर्ट में जाकर CBI जांच की मांग करनी पड़ी। अब मामला सीबीआई के हाथ में है, फिर भी असली आरोपी पकड़ से दूर है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।