Skip to main content

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस स्टैंड पर लगेंगे CCTV कैमरें

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने किया HRTC जल लॉन्च

हिमाचली हलचल।। हिमाचल के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने आज शिमला में HRTC जल लॉन्च किया। अब बसों में  HRTC जल यात्रियों को पिलाया जाएगा। फिलहाल वॉल्वो बसों में ये जल दिया जाएगा यदि जरूरत पड़ी तो HRTC जल को बेचा भी जाएगा।

इसके अलावा HRTC वेबसाइट भी लॉन्च की, जिसके माध्यम से निगम की गतिविधियों पर पूरी नज़र रखी जायेगी। जीएस बाली ने बताया कि HRTC ने पिछले चार माह में 40 करोड़ राजस्व बढ़ाया है,जो कि 15 फीसदी की बढ़ोतरी है। कर्मियों को इस वर्ष 84 करोड़ के लाभ दिए, जबकि अगस्त की पेंशन रिलीज़ करने के आदेश भी जारी कर दिए है।

बाली शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि दस करोड़ रुपये कर्मियों की अन्य सुविधाएं के लिए रिलीज़ किया जाएगा। निगम ने पिछले साढ़े चार वर्ष में 3323 को रोजगार दिया और 3308 अनुबंध को नियमित किया गया। निगम में 1575 ड्राइवर रख लिए है । 1300 TMPA ड्राइवर रखने की प्रक्रिया अंडर प्रोसेस है।

कौशल विकास परिचालकों को हर घंटे के हिसाब से जो 15 रुपये मिलते थे, उसे बढ़ाकर 25 कर दिया है । इनको भी अन्य परिचालकों की तरह ही 70 रुपये नाईट ड्यूटी पर दिए जाएंगे।

इसके अलावा बाली ने कहा कि

  • 557 नए रूट चलाए जाएंगे। 
  • 16 नई सुपर लक्सरी बस जोड़ेंगे। 
  • सुपर डीलक्स बस सर्विस आम किराए पर चलाई जाएगी। 
  • 25 मुद्रिका बस ग्रामीण रूट पर चलाई गई। 
  • बसों में सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
  • 275 से 400 कैपिटल अलाउंस बढ़ाने का फैसला लिया गया। 

उन्होंने कहा कि छोटी इलेक्ट्रिक बस आर्डर कर दी गई है, जल्द ही सड़को पर नज़र आएगी। शिमला में भी चलेगी। राजीव थाली के सफलता के बाद अन्य जगह भी राजीव थाली ढाबा खोले जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस अड्डो में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। अड्डो में एसी रूम बनाये जाएंगे जिनमें बच्चों के खेलने का सामान भी मौजूद होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Girls go missing in Bhunter- 22 सितंबर से स्कूल से घर नहीं लौटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर तेज की जांच हिमाचली हलचल।। कुल्लू जिले के भुंतर से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। ये दोनों लड़कियां 22 सितंबर को घर से सुबह स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। दोनों लड़कियों के परिवारों ने उन्हें हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। लड़कियों के परिजनों ने भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां भुंतर के साथ लगते गांव की है। पुलिस ने नाबालिगों की तलाश के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Reliance Jio का धमाका, एक साल के लिए प्राइम मेंबरशिप Free

प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कराने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क हिमाचली हलचल।। Reliance Jio ने एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स को खुशखबरी दे दी है। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए जियो प्राइम मेंबरशिप को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 31 मार्च 2018 तक जिसने भी जियो प्राइम मेंबरशिप ली होगी, वे अगले एक साल तक बिना कोई शुल्क चुकाए जियो प्राइम मेंबरशिप का फायदा उठा सकेंगे। यानी जियो के मौजूदा ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। रिलायंस जियो के मुताबिक सभी जियो प्राइम मेंबर्स जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक की सब्सक्रिप्शन ली है उन्हें अगले एक साल तक सर्विस मिलती रहेगी। इसके लिए उन्हें कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देने होंगे। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड है, यह कब खत्म होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर आप जियो के प्राइम मेंबर हैं और 31 मार्च से पहले आपने इसके लिए रजिस्टर किया है तो आपको आगे की सर्विस के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। स्मार्टफोन में MyJio ऐप डाउनलोड करना है और यहां आपको Compli...