Skip to main content

शिमला में छोटे बच्चों के टायलेट में भी लगेंगे CCTV

शिमला में छोटे बच्चों के टायलेट में भी लगेंगे CCTV

रेयान स्कूल में बच्चे की मौत के बाद जिला प्रशासन के फरमान

शिमला के निजी और सरकारी स्कूलों में उठाए जाएं ये कदम


हिमाचली हलचल।। हरियाणा गुरुग्राम में रेयान इंटरनेशनल स्कूल के एक स्कूली बच्चे की टायलेट में  हत्या के बाद शिमला जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है।  शिमला जिला प्रशासन ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने के फरमान जारी किए है। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों को दो टूक कह दिया है कि बच्चों की सुरक्षा पर कोताही नही बरती जाएगी। जो स्कूल आदेशों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

DC शिमला रोहन चंद ठाकुर की तरफ से स्कूलों को जारी फरमान में कहा गया है की स्कूल परिसर में वरिष्ठ और कनिष्ठ स्कूली बच्चों के लिए शौचालय अलग-अलग होने चाहिए। स्टाफ के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था करना जरूरी होगा। आदेशो में ये भी स्पष्ट किया गया कि स्कूल में तैनात स्टाफ, जिसमें शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ शामिल होंगे, उनकी पुलिस वैरीफिकेशन के अलावा उनका आधार कार्ड लेने जैसी औपचारिकताओं को भी पूरा किया जाना ज़रूरी होगा।

इसके अलावा प्रशासन ने सभी स्कूल परिसरों में यहां तक की छोटे बच्चों के शौचालयों में भी CCTV लगाने के निर्देश जारी किए हैं । शौचालय जाते वक्त छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर  एक अटेंडेंट का बच्चों के साथ होनी अनिवार्य होगा। स्कूलों में एक इंच भी ऐसी जगह नहीं बचनी चाहिए जो CCTV की रेंज से बाहर हो। इसके साथ ही अब से स्कूलों  में बाल यौन शोषण को लेकर जागरूकता की जाए और पोक्सो एक्ट के संबंध में भी जानकारी दी जाए।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Girls go missing in Bhunter- 22 सितंबर से स्कूल से घर नहीं लौटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर तेज की जांच हिमाचली हलचल।। कुल्लू जिले के भुंतर से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। ये दोनों लड़कियां 22 सितंबर को घर से सुबह स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। दोनों लड़कियों के परिवारों ने उन्हें हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। लड़कियों के परिजनों ने भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां भुंतर के साथ लगते गांव की है। पुलिस ने नाबालिगों की तलाश के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Reliance Jio का धमाका, एक साल के लिए प्राइम मेंबरशिप Free

प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कराने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क हिमाचली हलचल।। Reliance Jio ने एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स को खुशखबरी दे दी है। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए जियो प्राइम मेंबरशिप को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 31 मार्च 2018 तक जिसने भी जियो प्राइम मेंबरशिप ली होगी, वे अगले एक साल तक बिना कोई शुल्क चुकाए जियो प्राइम मेंबरशिप का फायदा उठा सकेंगे। यानी जियो के मौजूदा ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। रिलायंस जियो के मुताबिक सभी जियो प्राइम मेंबर्स जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक की सब्सक्रिप्शन ली है उन्हें अगले एक साल तक सर्विस मिलती रहेगी। इसके लिए उन्हें कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देने होंगे। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड है, यह कब खत्म होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर आप जियो के प्राइम मेंबर हैं और 31 मार्च से पहले आपने इसके लिए रजिस्टर किया है तो आपको आगे की सर्विस के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। स्मार्टफोन में MyJio ऐप डाउनलोड करना है और यहां आपको Compli...