Skip to main content

Chief Election Commissioner of India 24 और 25 सितंबर को शिमला में

प्रदेश में आगामी विस चुनावों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

हिमाचली हलचल।। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति आयोग के अन्य सदस्यों सहित 24 से 25 सितम्बर तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 की तैयारियों की समीक्षा के लिए शिमला में होंगे। आयोग के अन्य सदस्यों में निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत और सुनील आरोड़ा, उप-निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा, संदीप सक्सेना और सुदीप जैन, महानिदेशक दिलीप शर्मा और धीरेन्द्र ओझा, भारत निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल शर्मा और सलाहकार विपिन कटारा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ होंगे।



हिमाचल प्रदेश के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आयोग प्रदेश के जिला निर्वाचन अधिकारियों (उपायुक्त), पुलिस अधीक्षकों, नोडल अधिकारियों और उच्चाधिकारियों के साथ अनेक बैठकें करेंगे। उप-निर्वाचन आयुक्त संदीप सक्सेना उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ 24 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे तथा नोडल अधिकारियां के साथ दोपहर 12 बजे पीटरहॉफ शिमला में बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी 24 सितम्बर को सायं साढ़े 5 बजे आयोग के समक्ष चुनावों की तैयारियों पर पॉवर पवांइट प्रस्तुतियां देंगे। इसी दिन आयोग सायं साढ़े 6 बजे विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेगा। इसके उपरान्त, आयोग द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी तथा सीएपीएफ नोडल अधिकारियों के साथ सायं पौने 8 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।

आयोग 25 सितम्बर को राज्य के समस्त उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मण्डलीय आयुक्तों सहित पुलिस अधिकारियों और सीएपीएफ नोडल अधिकारियों के साथ चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेगा। हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुबह साढ़े 9 बजे आयोग द्वारा उठाए गए कदमों व चुनाव को लेकर अन्य तैयारियों से अवगत करवाएंगे।

आयोग प्रातः पौने 10 बजे अपना सम्बोधन देगा। इसके उपरान्त उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोग द्वारा प्रदेश के उच्चाधिकारियों के साथ दोपहर बाद सवा 3 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।