Skip to main content

Chief Secretary VC Pharka ने विधानसभा चुनावों की तैयारियां जांची

मुख्य सचिव ने लिया विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा

हिमाचली हलचल।। मुख्य संचिव वीसी फारका ने आज यहां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभिन्न विभागों जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण, सूचना एवं जन सम्पर्क, परिवहन, पुलिस, आबकारी एवं काराधान, आयकर, राष्ट्रीय सूचना, सूचना एवं तकनीकी, दूरभाष विभाग, डाक सेवाएं एवं ग्रामीण विकास विभाग शामिल है की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसे पॉवर पॉइट की प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया गया।


फारका ने प्रदेश के सभी मतदान केन्द्रों को आवश्यक अधोसंरचना के साथ पूर्ण रूप से सुसज्जित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा तथा कल्याण विभाग को दिव्यांगों के लिए रैम्प और व्हील चैयरों की सुविधाएं प्रदान करने को कहा ताकि वे सुगमता से अपना मतदान कर सके। उन्होंने कहा कि दो स्वयं सेवी मतदाताओं की सुविधाओं के लिए तैनात किए जाएंगे।

उन्होंने बैठक में विधानसभा चुनाव-2017 के लिए डाक द्वारा मतदान की सुविधा के बारे बताया कि इसे इस बार इलैक्ट्रॉनिक माध्यम से किया जाएगा। श्री फारका ने सम्बन्धित अधिकारियों को राज्य के कोने-कोने तक मतदाताओं को शिक्षित तथा उनकी मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए अभियान चलाने को भी कहा।

मुख्य सचिव ने कठिन एवं अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में श्रम शक्ति तैनात करने के निर्देश दिए ताकि स्वतन्त्र एवं निषपक्ष चुनाव करवाए जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग को आवश्यक संख्या में पुलिस जवानों जिनमें होम गार्ड व पैरा-मिल्ट्री जवान भी शामिल है का समय पर प्रबन्ध करने को कहा।

उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को सभी मतदान केन्द्रों पर पेजयल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने तथा विद्युत बोर्ड को मतदान के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को भी कहा। उन्होंने दूरभाष विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बाधा रहित दूरभाष सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने प्रदेश के संवेदनशील तथा अति-संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखने और इसके लिए आवश्यक पुलिस बल तैनात करने को भी कहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्दर राजपूत ने कार्यवाही का संचालन किया।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।