Skip to main content

CM virbhadra Singh ने मंडीवासियों को सौंपी 35 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाएं

सुंदरनगर में शुरू की गई ‘स्मार्ट अंडरग्राउंड डस्टबिन योजना’ स्थापित करेगी प्रदेश में स्वच्छता के नए आयाम

हिमाचली हलचल।। CM virbhadra Singh ने आज सचिवालय से मण्डी जिले के सुन्दरनगर और नाचन क्षेत्रों के लिए 35 करोड़ रुपये की लागत के विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण तथा आधारशिलाएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में हमेशा ही विकास के क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास पर बल दिया है।



उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान प्रदेश के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाया है जो प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रगति मानकों से साफ झलकता है।

  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि सुन्दरनगर में 4.46 करोड़ रुपये की स्मार्ट भूमिगत कूड़ादान योजना आरम्भ करने से प्रदेश के शहरों तथा कस्बों में स्वच्छता के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के माध्यम से पहाड़ों की सुन्दरता को बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण सुन्दरनगर के 13 वार्डों के विभिन्न स्थानों पर 40 भूमिगत कुडे़दान स्थापित किए जाएंगे।
  • उन्होंने कहा कि 2.31 करोड़ रुपये से निर्मित परिसर में बहुउदेशीय सभागार के अतिरिक्त यात्री निवास भी होगा जिसमें सुन्दरनगर आने वाले आगन्तुकों के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी तथा इस परिसर में 74 दुकानों व एक रेस्तरां की सुविधा होंगी।
  • मुख्यमंत्री ने जिला मण्डी को जिला बिलासपुर से जोड़ने वाले धवाल (सलापड़-ततापानी) से जोड़ने के लिए सतलुल नदी पर 20.29 करोड़ रुपये की लागत से मोटर योग्य पुल की आधारशिला रखी। इस पुल के बनने से जिला मण्डी की पांच पंचायतों तथा जिला बिलासपुर की तीन पंचायतों को लाभ मिलेगा।
  • वीरभद्र सिंह ने राजकीय डिग्री कॉलेज देहर के भवन की आधारशिला रखी जिस पर 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कॉलेज में कक्षाओं को आरम्भ करने की घोषणा भी की।
  • मुख्य संसदीय सचिव श्री सोहन लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सुन्दरनगर के लिए चार विकासात्मक परियोजनाएं उपहार दी है जो क्षेत्र के विकास में मील पत्थर साबित होंगी।
  • मुख्यमंत्री ने मण्डी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए 1.49 करोड़ रुपये की लागत से खण्डल-नन्दी सड़क पर निर्मित पुल और 1.55 करोड़ रुपये की लागत से खेयोड़ के सैंज बाड़ा सड़क पर सैंज पुल का लोकार्पण किया। 
  • उन्होंने खेयोड़ की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जहाल के अतिरिक्त भवन की भी आधारशिला रखी, जिस पर 36.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • नन्दीपुल के निर्माण से क्षेत्र की पांच पंचायतें जिनमें तान्दी, नन्दी, दरान, सरवा और सैंज की 10 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी और सैंज पुल से सैंज, बाड़ा तथा पाराबारा पंचायतों की 7000 की जनसंख्या लाभान्वित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।