Skip to main content

CM Virbhadra Singh ने चिंतपूर्णी विस में समर्पित की 56 करोड़ की परियोजनाएं

CM Virbhadra Singh ने चिंतपूर्णी विस में समर्पित की 56 करोड़ की परियोजनाएं


हिमाचली हलचल।। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज ऊना जिले के विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में लगभग 56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण किए। उन्होंने चिंतपूर्णी में 51.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित व्याख्या केन्द्र, पर्यटक सुविधा परिसर और एकीकृत कार पार्किंग का लोकार्पण किया। परियोजना की आधारशिला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अगस्त, 2014 में रखी थी। 

एशियन विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना के कार्य का निष्पादन पर्यटन विकास द्वारा किया गया। दो खण्डों के इस परिसर में कम्प्यूट्रीकृत बूम बेरियर सुविधाओं सहित छोटे तथा बड़े वाहनों सहित कुल 300 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा होगी। इसमें तीन बेसमेंट से लेकर दो मंजिलों तक 12 लिफ्ट तथा 4722 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित एक ध्यान कक्ष, संग्रहालय कमरे, आराम करने के स्थल तथा दुकानें होंगी।

मुख्यमंत्री ने 1.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाथल के विज्ञान खण्ड तथा अम्ब में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बाल विकास परियोजना के कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

उन्होंने चिंतपूर्णी में 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्धन की आधारशिला रखी। इस योजना से माता चिंतपूर्णी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र के सात गांवों की लगभग 6000 की आबादी लाभान्वित होगी। इसके अलावा, मंदिर समिति चिंतपूर्णी ने भी इस योजना के संवर्धन के लिए 74 लाख रुपये की राशि जारी की।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।