Skip to main content

CM Virbhadra Singh ने नाहन और पांवटा में किए 73 करोड़ के शिलान्यास

नाहन में 25.50 करोड़ रुपये से निर्मित डिग्री कॉलेज किया लोकार्पण 

हिमाचली हलचल।। CM Virbhadra Singh ने सिरमौर जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान आज नाहन और पांवटा में 73 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। इन परियोजनाओं में नाहन में 25.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के नए भव्य भवन का लोकापर्ण, एक करोड़ की लागत से निर्मित कृषि भवन, माजरा में नए पुलिस स्टेशन और बर्मा पापड़ी में तीन करोड़ 91 लाख की लागत से निर्मित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का ऑन लाईन लोकापर्ण प्रमुख हैं।



इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटनः-



  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नाहन में एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जिला कोशाधिकारी कार्यालय, पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भाषा एवं संस्कृति विभाग के आंतरिक सभागार
  • दो करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले जिला न्यायधीश कार्यालय
  • 15 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नर्सिंग स्कूल भवन, अढाई करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन 
  • कनयोन खडड् पर ढिममी मंदिर के समीप तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल की आधारशिलाएं भी रखीं।

नाहन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नाहन डिग्री कॉलेज के नए भवन के बनने से विद्यार्थियों को सभी आधुनिक सुविधाएं और बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।


  • मुख्यमंत्री ने धौलाकुआं में सात करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 6वीं आईआरबी बटालियन भवन की आधारशिला भी रखी। 
  • पांवटा में 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित यमुना पथ और 38 लाख रूपये से आयुर्वेदिक उप मण्डल कार्यालय भवन सूरजपुर का लोकापर्ण किया। 
  • पांवटा में 3 करोड़ 65 लाख रूपये से निर्मित होने वाले अग्निशमन भवन, एक करोड़ 10 लाख रूपये से निर्मित होने वाले पुलिस आवासीय भवन और ज्वालापुर लाल टप्पर सड़क पर जंबू खाला पर 90 लाख रूपये से निर्मित होने वाले पुल की आधारशिलाएं रखीं ।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।