Skip to main content

CM Virbhadra Singh ने रेणुकावासियों को दी करोड़ों की सौगात

CM Virbhadra Singh ने रेणुकावासियों को दी करोड़ों की सौगात


हिमाचली हलचल।। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जिला सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के दौरे के प्रथम दिन आज लगभग 60 करोड़ रूपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिलाएं रखीं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए   4.43 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित नागरिक अस्पताल ददाहू के नए ओपीडी खण्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.80 करोड़ रूपये की लागत से ददाहू में निर्मित पुलिस स्टेशन के भवन, 65 लाख रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के विज्ञान खण्ड तथा संगड़ाह में 1.03 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित में लोक निर्माण विश्राम गृह के अतिरिक्त आवास का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने 2.84 करोड़ रूपये की लागत से बाड़त, मधाणा तथा भरोग-बनेड़ी गांवों के लिए बनाई गई कांडो कनसार पेयजल आपूर्ति योजना लोकार्पित की। उन्होंने 40 हेक्टेयर तक की भूमि को सिंचाई सुविधा देने के लिए 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना मेहत का भी लोकार्पण किया।

वीरभद्र सिंह ने 14.12 करोड़ रुपये की लागत से जमटा-महीपुर-बेचड़-का- बाग सड़क को पक्का करने, 7.63 करोड़ रुपये की लागत से माझरा खड्ड पर पुल, 1.14 करोड़ रुपये की लागत से ददाहू-त्रिमली सड़क पर सुक्खा-का-खाला पर पुल तथा 10.26 करोड़ रुपये की लागत से डिग्री कॉलेज संगड़ाह के रिहायशी आवास की आधारशिलाएं रखी, जिसमें टाईप-एक से लेकर टाईप-पांच आवासों का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 1.52 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस स्टेशन रेणुका जी के टाईप-दो आवास की आधारशिला भी रखी। उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से घंडूरी चरण-एक में उप-सब्जी मंडी की भी आधारशिला रखी।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।