Skip to main content

CM Virbhadra Singh ने दलाश में रखी पॉलिटेक्निक संस्थान की आधारशिला

CM Virbhadra Singh ने दलाश में रखी पॉलिटेक्निक संस्थान की आधारशिला

आनी विधानसभा क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाएं की लोकार्पित


हिमाचली हलचल।। CM Virbhadra Singh ने जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने दलाश में पॉलिटेक्निक संस्थान की आधारशिला रखी, जिस पर 4.75 करोड़ रूपये की राशि के अतिरिक्त 26.25 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इस संस्थान में पॉलिटेक्निक की पांच इंजीनियरिंग शाखाएं होंगी और प्रत्येक शाखा में 60 छात्र प्रवेश पाएंगे।
इसके अलावा उन्होंने ने 3.16 करोड़ रूपये की लागत से निरमण्ड में नवनिर्मित 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल भवन, दलाश में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उप-मण्डल और निरमण्ड में 2.30 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित स्टेडियम का उद्घाटन किया। उन्होंने 1.67 करोड़ रूपये की लागत से कुर्पण खड्ड पर निर्मित केदस पुल का भी उद्घाटन किया ।
CM Virbhadra Singh ने डीम डोभा तथा मरेहड़ी के लिए अरसु में 2.46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र की लगभग 3500 लोगों की आबादी लाभान्वित होगी।
दूध उत्पादकों को बोनस आबंटित करने के साथ-साथ दूध की बाल्टियां वितरित कीं तथा मिल्क बूथ भी सौंपे।
मुख्यमंत्री ने निरमण्ड में राजकीय डिग्री कालेज भवन की आधारशिला रखी जिसके लिए प्रारम्भिक तौर पर पांच करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। कालेज के निर्माण पर कुल 12.50 करोड़ रूपये की लागत आएगी ।
उन्होंनें ग्राम पंचायत सरगा में शिला-बोना-सरगा तथा कुशवा-किण्डला पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी जिस पर 2.42 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना से क्षेत्र के लगभग 2200 लोग लाभान्वित होंगे।
CM Virbhadra Singh ने ग्राम पंचायत चैल के अन्तर्गत विभिन्न अन्य जलापूर्ति योजनाओें की आधारशिलाएं भी रखीं। चैल-सराहन-नोर तथा राहनू जलापूर्ति योजनाओं पर 4.58 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी तथा इससे क्षेत्र की लगभग 5000 की आबादी लाभान्वित होगी।
उरतू के दयोगी में आयुर्वेदिक औषधालय भवन की आधारशिला भी रखी । इस भवन के निर्माण पर 25 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।