Skip to main content

CM Virbhadra Singh ने किया काशंग जल विद्युत परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण

CM Virbhadra Singh ने किया काशंग जल विद्युत परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण


हिमाचली हलचल।। CM Virbhadra Singh ने आज जनजातीय जिला किन्नौर में 65 मैगावाट की महत्वकांक्षी जल विद्युत परियोजना काशंग के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। हिमाचल ऊर्जा निगम सीमित द्वारा 195 मैगावाट (65 गुणा 3) एकीकृत काशंग परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2009 में आरंभ किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से जल विद्युत सृजन क्षेत्र में एक और नया आयाम स्थापित हुआ है। इसके अलावा, यह परियोजना स्वच्छ विकास तंत्र के अन्तर्गत ‘हरित ऊर्जा परियोजना’ के रूप में पंजीकृत परियोजनाओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस 195 मैगावाट परियोजना के लिए ऊर्जा घर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण में लम्बित कुछ विवादों के कारण वर्तमान में केवल 65 मैगावाट बिजली का ही उत्पादन किया जा रहा है और इन विवादों के शीघ्र समाधान की हम उम्मीद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने हि.प्र. ऊर्जा निगम सीमित द्वारा परियोजना प्रभावित परिवारों  के पुनर्वास तथा उन्हें राहत प्रदान करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरी तरह शुरू हो जाने पर इन परिवारों को हर महीने 100 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की जाएगी।

बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री श्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार वन प्रथागत अधिकारों के एवज में वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, और 510 प्रभावित परिवारों को कम से कम 500 दिनों की दिहाड़ी के रूप में 3.76 करोड़ रुपये की राशि वितरित की है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अन्तर्गत परियोजना लागत का 1.5 प्रतिशत अर्थात 7.06 करोड़ रुपये की राशि स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) के पास जमा करवाई जा चुकी है और परियोजना प्रभावित परिवारों के लिए स्वरोजगार योजनाएं भी आरम्भ की गई हैं।

हिमाचल ऊर्जा निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री देवेश कुमार ने कहा कि लैंड लूजर्ज़ के पुनर्वास पर 90 लाख रुपये तथा 151 परियोजना प्रभावित परिवारों के मकानों में दरारें आने पर उन्हें मुआवजे के रूप में 105 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हि.प्र. ऊर्जा निगम द्वारा अनेक सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।