Skip to main content

आचार संहिता से पहले CM Virbhadra Singh कर रहे उद्घाटन पर उद्घाटन

आज मुख्यमंत्री ने कुल्लूवासियों को दी करोड़ों की सौगात

हिमाचली हलचल।। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कुल्लू जिला के करोड़ों रुपये के सरकारी भवनों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने 2 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित अग्निशमन केंद्र मनाली के भवन का शिलान्यास किया।




  • इसके अलावा 22 लाख की लागत से सीनियर सेकेंडरी स्कूल थरास भवन
  • हाई स्कूल सचाणी 40 लाख और 20 लाख रुपये से बनकर तैयार हुए पशु औषधालय जगतसुख के भवन का उदघाटन किया। 
  • मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ 32 लाख रुपये से बनने वाले बहुतकनीकी कालेज काईस के महिला छात्रावास और 4 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मनाली थाने के भवन का शिलान्यास भी किया।   


इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में उपायुक्त यूनुस के अलावा एडीसी राकेश शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपाल कृृष्ण महंत, मनाली ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष हरि चंद शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।