Skip to main content

ढोल और भोंपू बजाकर नहीं मिलते टिकटः CM Virbhadra Singh

स्थानीय कांग्रेसी उम्मीदार को ही मिलेगा टिकट, यह फार्मूला पूरे प्रदेश में होगा लागू

हिमाचली हलचल।। लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी शक्ति होती है, जिनके आर्शिवाद से सरकार बनती है। ये बात CM Virbhadra Singh ने आज पांवटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि यदि पैसे के जोर पर चुनाव जीते जाते तो विधानसभा में व्यापारी और उद्योगपति होते। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आगामी विधानसभा चुनाव में जीतने की क्षमता रखने वाले प्रत्याशियों को ही टिकट मिलेगा और साथ ही स्थानीय व्यक्तियों को टिकट का आबटंन करने के दौरान तरजीह दी जाएगी और बाहरी व्यक्तियों को टिकट नहीं मिलेगा। उन्होने कहा कि यह फार्मूला पूरे प्रदेश में लागू होगा।



मुख्यमंत्री ने कहा कि ढोल और भोंपू बजाकर टिकट नहीं मिलते। जनता अब बहुत सयानी हो गई है जो लोग इस गलत फहमी में रहते हैं कि पैसे से चुनाव जीता जा सकता है, उन्हें जनता आगामी चुनाव में अच्छे तरीके से सबक सिखाएगी। जनसभा में उमड़ी भीड को देख मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक किरनेश जंग की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अब किरनेश जंग सही रास्ते पर है और आने वाले चुनाव में जनता उन्हें विजयी   बनाकर दोबारा विधानसभा भेजेगी।

मुख्यमंत्री द्वारा यमुना घाट और पांवटा बाजार में सड़कों इत्यादि  के सुधार के लिए 20 लाख रूपये देने की घोषणा की । इस अवसर पर अपने संबोधन में स्थानीय विधायक किरनेश जंग ने कहा कि पांवटा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से अपग्रेडेशन के लिए कोई भी स्कूल नहीं बचा है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कृपा से आंजभोज में कॉलेज मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चों को घरद्वार पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के अवसर प्राप्त हुए है जिसके लिए इस क्षेत्र के लोग सदैव आभारी रहेगें ।

उन्होने कहा कि यमुना पथ उनका ड्रीम प्रोजक्ट था जिसे मुख्यमंत्री द्वारा 80 लाख देकर पूरा किया है । इस पथ के निर्माण से शहर के नागरिकों को सैर करने की बेहतर सुरक्षित स्थान उपलब्ध होगा ।इससे पहले पांवटा कांग्रेस मण्डलाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और कहा कि पांवटा कांग्रेस मण्डल मुख्यमंत्री और किरनेश जंग के साथ चटटान की तरह खड़ा है और आने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मत से जीताकर विधानसभा में भेजा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।