Skip to main content

CM Virbhadra Singh ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण

CM Virbhadra Singh ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण


हिमाचली हलचल।। CM Virbhadra Singh ने आज पौंग बांध में महान राजपूत योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। चितौड़ के योद्धा की प्रतिमा ऋषिकेश-हरिद्वार के मूर्तिकार फकीर चंद और बुद्ध देव परीदा द्वारा तैयार की गई है। पौंग बांध जलाशय के साथ तैयार की गई 3000 किलोग्राम वजन की यह प्रतिमा 15 फुट ऊंची और 16 फुट लम्बी है। इसके निर्माण पर लगभग 50 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।

इसके अलावा CM Virbhadra Singh ने उपयुक्त चार दीवारी सहित पार्क के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर मूर्तिकारों को भी सम्मानित किया। CM Virbhadra Singh ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ूखर-रियाली-बेला-लुधियारचांग सड़क पर ख्वाजी खड्ड पर 5.12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल की आधारशिला भी रखी।

Comments