Skip to main content

CM Virbhadra Singh शिमला की चनोग पंचायत में की डिग्री कॉलेज की घोषणा

CM Virbhadra Singh शिमला की चनोग पंचायत में की डिग्री कॉलेज की घोषणा

महिला सशक्तिकरण को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता


हिमाचली हलचल।। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज घनाहट्टी में आयोजित महिला सम्मेलन के अवसर पर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत 24 ग्राम पंचायतों के 72 महिला मंडलों को विकासात्मक गतिविधियों के लिए विधायक विकास निधि से 20-20 हजार रुपये के चैक प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, क्योंकि महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ हैं। सरकार ने सदा उन्हें मान-सम्मान, स्वतंत्रता तथा दर्जा देने के प्रयास किए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोगों की मांग पर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चनोग पंचायत के पोआबा-का-चौंरा में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान शिमला ग्रामीण में तीन डिग्री कॉलेज, एक पॉलिटेकनिक कॉलेज, एक ललित कला कॉलेज और महिलाओं के लिए क्षेत्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त 10 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं, 9 उच्च, 10 माध्यमिक तथा 15 प्राथमिक पाठशालाएं खोली गई हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस अवधि में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुर्वेदिक औषधालय खोले गए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोक गायक बबलू की संगीत एलबम का विमोचन भी किया। 

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

627 Post Code Clerk की परीक्षा 30 सितंबर को

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हिमाचली हलचल।। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। जिन-जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे परीक्षा से पंद्रह दिन पहले अपने एडमिट कार्ड आयोग की बेवसाइट पर डाउनलोड कर सकते है। ये जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी। इस दिन होगी ये परीक्षाएं- Post Code 657 खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा 23 सितंबर को सुबह के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 649 असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में चालक भर्ती परीक्षा 26 सितंबर को शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 627 लिपिक की परीक्षा 30 सितंबर, पोस्ट कोड 645 एलोपैथी लैब सहायक की परीक्षा 30 सितंबर को सायंकालीन सत्र पोस्ट कोड 692 लिपिक 28 अक्तूबर सुबह के सत्र में होगी।