Skip to main content

CM Virbhdra Singh का पूर्व BJP मंत्री पर कटाक्ष

'हर समय घर बदलने वाला व्यक्ति न घर का होता है न घराट का'

कॉलेज खोलने की घोषणा के दौरान CM Virbhdra Singh का पूर्व BJP मंत्री पर कटाक्ष 


हिमाचली हलचल।। CM Virbhdra Singh ने आज सिरमौर जिला के विधानसभा क्षेत्र रेणुका के दूरवर्ती क्षेत्र धारटीधार के कांडो-कंसार में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए ददाहू में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। पूर्व भाजपा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता ने बेनामी संपत्तियां खरीदी और अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इन संपत्तियों के बदले मुआवजा हथियाकर अपार धन अर्जित किया।

नेता ने न केवल भोले-भाले ग्रामीणों को, बल्कि नाहन शहर के लोगों को भी धोखा दिया, जिन्होंने नेता का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैंने सुना है कि भाजपा का यह नेता अब चुनाव लड़ने के लिए किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र की तलाश में है’। उन्होंने कहा कि लोगों को कभी भी चुनावों में बाहरी व्यक्ति का समर्थन नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अक्सर अपना घर बदलता रहता है वह न घर का रहता है न घाट का और कभी भी लोगों के कल्याण तथा उनके कार्यों के बारे में नहीं सोच सकता।

मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार ने उनके विधानसभा क्षेत्र रेणुका में 60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

627 Post Code Clerk की परीक्षा 30 सितंबर को

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हिमाचली हलचल।। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। जिन-जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे परीक्षा से पंद्रह दिन पहले अपने एडमिट कार्ड आयोग की बेवसाइट पर डाउनलोड कर सकते है। ये जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी। इस दिन होगी ये परीक्षाएं- Post Code 657 खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा 23 सितंबर को सुबह के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 649 असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में चालक भर्ती परीक्षा 26 सितंबर को शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 627 लिपिक की परीक्षा 30 सितंबर, पोस्ट कोड 645 एलोपैथी लैब सहायक की परीक्षा 30 सितंबर को सायंकालीन सत्र पोस्ट कोड 692 लिपिक 28 अक्तूबर सुबह के सत्र में होगी।