Skip to main content

Computer Teachers के लिए पहले दिन इतनों का हुआ इंटरव्यू

नोटः खबरों से बने रहने के लिए हमारे पेज Himachalihalchal को जरूर लाइक करें....

Computer Teachers के लिए पहले दिन इतनों का हुआ इंटरव्यू


हिमाचली हलचल।। हिमाचल में IT शिक्षकों के 1191 पदों लिए 14 सितंबर से इंटरव्यू की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। कंप्यूटर शिक्षक बनने के लिए पहले दिन 300 युवाओं ने इंटरव्यू दिया। शिक्षकों के इंटरव्यू लेने के लिए शिक्षा निदेशालय ने 3-3 अपसरों के चार बोर्ड बनाए हैं। हर बोर्ड में 75-75 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए गए।

बता दें तो 14 सितंबर में कंप्यूटर शिक्षकों के इंटरव्यू शुरू हो गए हैं। वहीं, पंजीकरण के लिए 18 सितंबर लास्ट डेट है। 18 सिंतबर तक अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकते हैंं। पंजीकरण प्रक्रिया के साथ ही इंचरव्यू की तारीख दी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, निदेशालय ने कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए 20 सितंबर तक पंजीकरण करने के लिए चार बोर्ड गठित किए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल विंटा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए निदेशालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसके लिए 11 से 18 सितंबर तक पंजीकरण किया जाएगा। निदेशालय की वेबसाइट पर आवेदन फॉर्म मिलेंगे। जनजातीय क्षेत्रों के आवेदकों के लिए फॉर्म 20 सितंबर तक उपलब्ध होंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।