Congress Party में है 2 पप्पू, एक राहुल गांधी, दूसरा विक्रमादित्यः इंदु
हिमाचली हलचल।। हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। पांवटा में आयोजित भाजपा महिला सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में बलात्कारी, अपराधी, भ्रष्टाचारी और माफियाओं की सरकार चल रही है।
यहाँ तक कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को भी पप्पू कह डाला। उन्होंने कहा कि एक पप्पू केंद्र की कांग्रेस में है और एक पप्पू हिमाचल की कांग्रेस में बैठा है।
इसके आलावा सम्मेलन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने भ्रष्टाचार और गुड़िया मामले पर सरकार को घेरा। इंदु ने कहा कि प्रदेश में माफिया सरकार चल रहा है और सरकार का मुख्यमंत्री अपनी जमानत बचाने में लगा है।

Comments
Post a Comment