Four people arrested- निजी बस फूंकने के बाद दंगा फैलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई
हिमाचली हलचल।। कुल्लू जिले के निरमंड में कुछ दिन पहले ही एक निजी बस ने एक महिला को रौंद दिया था, जिस चलते आज पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत मे ले लिया है। महिला की मौत के बाद दंगा फैलाने के बाद पुलिस ने इन चार लोगों को पकड़ लिया है। इन लोगों पर निजी के अलावा सरकारी संपत्ति को जलाने का आरोप भी है। जानने में आया है कि महिला BJP के पूर्व विधायक की मां के तौर पर हुई थी।
गौरतलब कि 18 सितंबर को यह हादसा हुआ था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने निजी बस के अलावा, पुलिस पोस्ट को भी फूंक डाला था। वहीं, और भी आरोपी इस मामले में संलिप्त है, जिन्हें जल्द ही धर दबोचा जाएगा।
Comments
Post a Comment