Skip to main content

परिवहन मंत्री GS Bali ने किया PHC पठियार का शुभारंभ

परिवहन मंत्री GS Bali ने किया PHC पठियार का शुभारंभ

हिमाचली हलचल।। खाद्य नागरिक आपूर्ति, परिवहन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया है। गावों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि गतिविधियों एवं सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने के साथ ही रोजगार सृजन और उद्यमिता को कल्याणकरी नीतियों के माध्यम से बढ़ावा दिया गया है।

बाली आज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की अनेक योजनाएं लोगों को समर्पित करते और नई योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रमों के अवसर पर आयोजित जनसभाओं में बोल रहे थे।
जीएस बाली ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन की उपलब्धता के साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि काम की गति को तेज रखा जाए ताकि निर्धारित समय पर सभी लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि विकास का लाभ गरीब और वंचित वर्गों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिये प्रदेशभर में व्यवसायिक शिक्षा के उत्कृष्ट संस्थान खोले गये हैं।

उद्घाटन और शिलान्यासः-


  • इस दौरान जीएस बाली ने ग्राम पंचायत मलां में मस्सल टीका बागीयां- काला बस्ती अम्बाड़ी संपर्क सड़क का भूमिपूजन किया। करीब 3.50 करोड़ रुपए से बनने वाली इस 3 किलामीटर लम्बी संपर्क सड़क के तहत जोगल खड्ड पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा।
  • उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पठियार का शुभारंभ भी किया। इस स्वास्थ्य केंद्र के आरंभ होने से पठियार के अलावा मलां, अंबाड़ी, चाहड़ी, लाखा मंडल, अप्पर डाढ सहित अन्य साथ लगती पंचायतोें के लोग लाभान्वित होंगे।
  • उन्होंने कहा कि मोरठ जस्साई में शीघ्र ही नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेला जाएगा। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है।
  • इसके अलावा तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पठियार में 22 लाख रुपए और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजियाणा में 18 लाख रुपए से निर्मित अतिरक्त भवनों का लोकार्पण किया। 
  • उन्होने कहा कि शीघ्र ही पठियार स्कूल में विज्ञान खंड का निर्माण करवाया जाएगा ।उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय जंदराह को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के तौर पर स्तरोन्नत किया जाएगा। सरकार इसके लिए भी स्वीकृति दे दी है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।