Skip to main content

GS Bali ने किया धर्मशाला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का शिलान्यास

GS Bali ने किया धर्मशाला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का शिलान्यास

हिमाचली हलचल।। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने रविवार को शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की उपस्थिति में धर्मशाला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का शिलान्यास किया। 20 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले इस चार मंजिला अत्याधुनिक बस टर्मिनल का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। बस टर्मिनल के पहले चरण का निर्माण कार्य अगले 6 महीनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत सरकारः-



  • परिवहन मंत्री ने कहा कि धर्मशाला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल प्रदेश का अपनी तरह का पहला अत्याधुनिक बस टर्मिनल होगा।
  • उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार यात्रियों को शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करने और बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस दिशा में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं।
  • जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश में प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए बस अड्डों का निर्माण कार्य चल रहा है। इन कार्यों पर करोड़ों रुपए व्यय किए जा रहे हैं। चिड़गांव, स्वारघाट, बड़ोह और मंडी के कोटली में बस अड्डों का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। हाल ही में उन्होंने नगरोटा बगवां में 6 करोड़ रुपए ये अधिक लागत के बस अड्डे का नया भवन जनता को समर्पित किया है। सोमवार को वह नूरपुर बस अड्डा लोगों को समर्पित करेंगे।
  • परिवहन मंत्री ने कहा निगम के बेड़े में पहली बार इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल की गई हैं। शीघ्र ही दो इलेक्ट्रिक बसें नगरोटा बगवां-कांगड़ा-धर्मशाला के लिए चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को तो सुविधा होगी ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
  • इस दौरान अपने संबोधन में शहरी विकास मंत्री ने बस टर्मिनल के शिलान्यास के लिए परिवहन मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के सर्वांगीण विकास की यात्रा में यह एक और उपलब्धि जुड़ी है, जिससे धर्मशालावासियों सहित यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को लाभ होगा।
  • सुधीर शर्मा ने कहा कि अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल पर अत्याधुनिक सुविधाओं से धर्मशालावासियों के साथ साथ यहां आने वाले पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी और वे शानदार अनुभव लेकर यहां से जाएंगे।इससे धर्मशाला में पर्यटन के विकास को भी उड़ान मिलेगी।
  • शहरी विकास मंत्री ने कहा कि धर्मशाला में लोगों को विश्वस्तर की अत्याधुनिक सेवाएं एवं सुविधाएं विकसित करने के लिए पूरे समर्पण और योजना के साथ कार्य में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में पर्यावरणमित्र विकास पर जोर दिया गया है। क्षेत्र में भविष्योन्मुखी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन तय किया जा रहा है। यहां यातायात के बेहतर साधन, स्वच्छ पानी, स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें, कूड़ा निस्तारण की आधुनिक व्यवस्था सृजित करने के अतिरिक्त बड़े-बुजुर्गों को टहलने और बच्चों को खेलने एवं व्यायाम के लिए पार्क इत्यादि की विशेष सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

ये होंगी सुविधाएंः-


धर्मशाला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल में महिला एवं पुरूष यात्रियों को अलग अलग वातानुकूलित प्रतीक्षालयों की सुविधा उपलब्ध होगी। बस टर्मिनल में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा और मनोरंजन के लिए यहां एसी फूड कोर्ट और कैंटीन, एलईडी टीवी, लोगों के लिए नाममात्र शुल्क पर एसी शयनकक्ष, जनरल स्टोर और साफ सुथरे शौचालय होंगे। यहां चालकों और परिचालकों के विश्राम के लिए भी एसी कक्ष उपलब्ध होंगे। यहां गाड़ियों की पार्किंग की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।