Skip to main content

कुल्लू में तीस करोड़ से बनेगा बस स्टैंड: GS Bali

परिवहन मंत्री ने किया अत्याधुनिक बस स्टैंड का शिलान्यास

रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बसों को भी दिखाई हरी झंडी 


हिमाचली हलचल।। कुल्लू में 30 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा, ये बात परिवहन मंत्री जीएस बाली ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर बनने वाले इस बस अड्डे का वीरवार को विधिवत शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते कही।

उन्होंने बताया कि साढे चार वर्षों के दौरान चंबा, सांगला, नूरपुर, कोटली, दुलैहड़, चिड़गांव, रोहड़ू, नगरोटा बगवां, मंडी फेज-दो और ऊना वर्कशॉप सहित दस नए बस अड्डों का निर्माण किया गया है, जबकि बाबा बड़ोह, ठियोग, निरमंड, स्वारघाट, चिंतपूर्णी बस स्टैंड और नगरोटा बगवां वर्कशाप के निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

बाली ने बताया कि इस अवधि में HRTC के बेड़े में बसों की संख्या दोगुणी कर दी गई है। बसों की संख्या 1600 से बढ़कर अब 3200 हो गई है। इससे प्रदेश भर में परिवहन सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। साढे चार वर्षों के दौरान बस किराया बढ़ाए बगैर ही एचआरटीसी के राजस्व में 150 करोड़ रुपये तक की वृद्धि हुई है।
कुल्लू जिला के लिए 60 नए रूट मंजूर किए गए हैं और हाल ही में कुल्लू डिपो को 18 नई बसें भी दी गई हैं।

इसके अलावा 16 सुपर डीलक्स वोल्वो व स्कैनिया बसें भी चलाई गई हैं। चुनिंदा लंबे रूटों पर टैंपो ट्रैवलर भी चलाई जा रही हैं। कुल्ल जिला में शीघ्र ही 10 नई एसी टैंपो टैªवलर मिनी बसें चलाई जाएंगी। कुल्लू-मनाली के लिए 10 इलैक्ट्रिक बसें मंजूर की गई हैं। इलैक्ट्रिक बसें चलाने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है और इसकी शुरुआत मनाली-रोहतांग रूट से की गई है।

इसके अलावा परिवहन मंत्री ने पर्यटन नगरी मनाली के लिए फिक्स किराये पर आठ सीटर इलैक्ट्रिक वाहन सेवा आरंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवाओं के लिए रूट परमिट जारी किए जाएंगे। आने वाले दिनों में एचआरटीसी विभिन्न रूटों पर साधारण किराये पर ही एसी डीलक्स बस सेवाएं आरंभ करने जा रही है।

मणिकर्ण-पांवटा साहिब रूट पर भी पंद्रह दिन के भीतर इसी तरह की बस सेवा आरंभ कर दी जाएगी। परिवहन मंत्री ने बाराहार, नरोगी, माशना, छमाहण और रामनगर के लिए नए बस सेवाएं आरंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने रोहतांग के लिए दो इलैक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माशनाथाच के लिए भी नई बस को रवाना किया गया।

इस मौके पर कुल्लू बस स्टैंड का निर्माण करने वाली कंपनी सीएसए इनफ्राटैक के संतोष गुप्ता ने परिवहन मंत्री का स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बस अड्डे के शिलान्यास और विभिन्न घोषणाओं के लिए परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।