Skip to main content

इजराइलों की पसंद बना Himachal का ये गांव

Kasol- इजराइलों की पसंद बना हिमाचल का ये गांव 

इजराइलों की तरह लोगों का रहन-सहन



हिमाचली हलचल।। हिमाचल में एक गाँव ऐसा है जो इजराइलों की पसंद बन गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हिमाचल के जिले कुल्लू में बसे कसोल गांव की। 1640 मीटर की उंचाई पर स्थित ये जगह पार्वती नदी के किनारे पर भुंतर से मणिकर्ण के रास्ते पर स्थित है। कुल्लू से करीब 42 किलोमीटर दूर यहां पर आकर ऐसा लगता ही नही है कि हम भारत में हैं बल्कि लगता है कि हम ईजराइल में आ गये हैं इसीलिये इसे मिनी इजराइल भी कहा जाता है।

वहीं, बता दें तो भारतीय पुरुषों के इस गांव में आने पर रोक है। यदि आ भी जाएं तो लोकल लोग उन्हें ठहरने के लिए किराए पर कमरे ही नहीं देते हैं।  लोगों का कहना है कि यहां आने वाले भारतीय पुरूष इजरायली महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं और उनकी मस्ती में खलल डालते हैं। कोई भारतीय पुरूष यदि पर्यटक बनकर इलाके में आता है तो उसे किराए पर कमरा ही नहीं दिया जाता है।

इजरायल के नागरिकों का दावा है कि उन्होंने करीब दो दशक पहले कसोल गांव को खोजा था। घरेलू पर्यटकों की मनाली में संख्या बढऩे के बाद जब मनाली अपना प्राकृतिक रूप खोने लगा तो इजरायली टूरिस्ट एकांत स्थल ढूंढने के लिए पार्वती घाटी के किनारे बसे गांव कसोल की ओर रूख करने लगे।

इस गांव में ड्रग्स, मस्ती और चैन का पूरा वक्त मिलने की वजह से यहां सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस क्षेत्र के आस-पास के गांवों में इजरायली झंडे नजर आते हैं। शुरुआत में इजरायली कसोल आए तो उन्होंने जगह किराए पर लीं। उन्होंने अपने गेस्ट हाउस, कैफे चलाए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी जगहें दी, क्योंकि उन्हें यकीन था कि इससे वहां रोजगार के साधन पैदा होंगे।

कसोल के रेस्तरां में सारे मैन्यू हिब्रू भाषा में है। नमस्कार की जगह आपको 'शलोम' सुनाई पड़ेगा और यूं ही घूमते फिरते कई इजराइलियों से आपका सामना होगा। यहां विदेशियों के साथ-साथ भारतीय टूरिस्ट भी खिंचे चले आते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

627 Post Code Clerk की परीक्षा 30 सितंबर को

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हिमाचली हलचल।। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। जिन-जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे परीक्षा से पंद्रह दिन पहले अपने एडमिट कार्ड आयोग की बेवसाइट पर डाउनलोड कर सकते है। ये जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी। इस दिन होगी ये परीक्षाएं- Post Code 657 खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा 23 सितंबर को सुबह के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 649 असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में चालक भर्ती परीक्षा 26 सितंबर को शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 627 लिपिक की परीक्षा 30 सितंबर, पोस्ट कोड 645 एलोपैथी लैब सहायक की परीक्षा 30 सितंबर को सायंकालीन सत्र पोस्ट कोड 692 लिपिक 28 अक्तूबर सुबह के सत्र में होगी।