Himachal के जवान की अंतिम विदाई पर हर आंख हुई नम
किन्नौर के नाथपा के प्रदीप को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
हिमाचली हलचल।। जिला किन्नौर के नाथपा गांव के ITBP जवान प्रदीप नेगी की अचानक गोली लगने से मौत हो गई। जवान प्रदीप का पार्थिव शरीर शनिवार को जैसे ही उनके घर पहुंचा, लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। ये देख हर किसी की आंख नम हो गई। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ITBP की 22वीं बटालियन के जवान प्रदीप टीगरी कैंप दिल्ली में तैनात थे। शहीद जवान अपने पीछे एक पांच वर्षीय बेटा, गर्भवती पत्नी और माता-पिता को छोड़ गया है।
बता दें तो शहीद प्रदीप (29) अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अभी वे चार सितंबर को ही घर से छुट्टी काटकर वापस बटालियन गया था कि हादसे का शिकार हो गया। उनके पांच साल बेटे प्रशांत ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। ITBP के जवानों ने अंतिम सलामी दी।
Comments
Post a Comment