हिमाचल की सड़कों पर दौड़ेगी HRTC की 22 टैक्सियां
निगम ने लिया फैसला, शिमला, धर्मशाला और अन्य शहरों में चलेगी टैक्सियां
हिमाचली हलचल।। HRTC ने हिमाचल के शहरों में 22 टैक्सियां चलाने का फैसला लिया है। यह टैक्सी शिमला, धर्मशाला और अन्य शहरों में चलाई जाएगी। HRTC टैक्सी का चालक स्वयं सवारियों के टिकट काटेगा। निगम के बेड़े में 50 सेवन सीटर बसें जुड़ रही हैं। इन बसों को शहरों में चलाया जाना है। इसके अलावा परिवहन निगम 16 नई लग्जरी बसें खरीदने जा रहा है। ये जानकारी परिवहन मंत्री जी एस बाली ने अपने फेसबुक पेज के जरिए दी।
हिमाचल के 57 रूटों पर HRTC 1 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बसें चलाएगा। HRTC जल्द ही इन रूटों को फाइनल करेगा।
हिमाचल के 40 रूटों पर परिवहन निगम सुपर लग्जरी बसें चलाने जा रहा है। इन लग्जरी बसों में सवारियों से साधारण बसों की तरह किराया वसूल किया जाएगा।
Comments
Post a Comment