Skip to main content

Irrigation network के विस्तार से होगी प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़

Irrigation network के विस्तार से होगी प्रदेश की आर्थिकी सुदृढ़


हिमाचली हलचल।। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सिरमौर जिला के नारग की ग्राम पंचायत डिंगर-किन्नर में 1.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हाने वाले ओडर-पुडला उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी । इस योजना से ओडर व पुडला गांव के लगभग 200 किसानों की 20 से 25 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री ने 85 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना टिक्कर सेर-भराल की आधारशिला भी रखी। इस योजना से तीन गांव की बस्तियों में रहने वाली लगभग 900 लोगों की आबादी लाभान्वित होगी।
मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सम्पर्क सड़क माड़ीघाट-सुल्तानपुर को बथाली तक निर्माण व पक्का करने की आधारशिला रखी।
उन्होंने 1.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मड़ीघाट के भवन, 8.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सम्पर्क सड़क प्रेमनगर-चन्धोग-बाड़ा, चकली-गिरधार-संदरोल के निर्माण व पक्का करने की भी आधारशिला रखी।
उन्होंने 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उप-तहसील नारंग के भवन की भी आधारशिला रखी।
वीरभद्र सिंह ने सराहन में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अस्पताल भवन के लोकार्पण की भी घोषणा की।
प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक कार्य करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उ

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।