Skip to main content

lawyers thrash Ex.En in court premises- कोर्ट परिसर में कर दी धुनाई

गाड़ी की टक्कर को लेकर हुई थी कहासुनी

दोनों पक्षों को लेकर क्रॉस FIR दर्ज

हिमाचली हलचल।। कुल्लू के कोर्ट परिसर में दोपहर के समय वकीलों ने HPPCL के एक्सईएन की जमकर पिटाई कर डाली, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया है और कुल्लू अस्पताल में उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह की है। एक्सईएन एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए अपनी गाड़ी जा रहा था कि बंदरोल सब्जी मंडी के पास एक वकील ने जब उसे ओवरटेक किया तो दोनों के वाहनों में टक्कर हो गई, जिससे दोनों की आपस में कहासुनी हो गई।


वकील ने इसकी सूचना पुलिस को देकर खुद कुल्लू के लिए रवाना हो गया, जबकि एक्सईएन मौके पर ही पुलिस का इंतजार करता रहा। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एक्सईएन को थाने में आने को कहा और जब वे थाने आ रहा था तो वकीलों ने उसे कोर्ट परिसर में ही पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली।

इस दौरान करीब सात वकीलों ने कोर्ट परिसर में एक्सईएन सुरेश शर्मा की पिटाई कर दी, जिससे पूरे शरीर में चोटें पहुंची है और हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ 341, 147, 149, 323 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, मारपीट करने वाले वकील ने भी आरोप लगाया है कि एक्सईएन सुरेश ने भी उनके साथ मारपीट की है और पुलिस ने वकीलों की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती व्यक्ति के खिलाफ भी आईपीसी की 323, 341, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में कौन दोषी है इसकी छानबीन की जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।