Skip to main content

Murder Case- ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या

Murder Case- ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या

महिला की मां ने लगाया आरोप, कड़ी कार्रवाई की मांग की


हिमाचली हलचल।। मनाली के सरसेई के जंगल से मिले महिला के कंकाल में नया मोड़ आ गया है।  मृतक कौशल्या के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कौशल्या को आत्महत्या करने के लिए ससुराल वालों ने मजबूर किया है।

कौशल्या देवी (34) पत्नी अनंत राम निवासी भोष डाकघर हरिपुर कुल्लू के रूप में हुई। पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी लाल चंद ने बताया कि महिला के कंकाल की पहचान शव के पास ही पड़े सामन और कपड़ों से की गई। बताया जा रहा है महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट 15 अगस्त को दर्ज की गई थी। महिला तब से लापता थी।

वहीं, कौशल्या की मां ठाकरी देवी निवासी सोयल ने मनाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका दामाद बेटी कौशल्या के साथ मारपीट करता था और उन्होंने उस पर आत्महत्या करने का दबाव बनाया है।

मनाली पुलिस ने कौशल्या की मां की शिकायत पर IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है। ASP कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने कौशल्या की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Girls go missing in Bhunter- 22 सितंबर से स्कूल से घर नहीं लौटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर तेज की जांच हिमाचली हलचल।। कुल्लू जिले के भुंतर से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। ये दोनों लड़कियां 22 सितंबर को घर से सुबह स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। दोनों लड़कियों के परिवारों ने उन्हें हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। लड़कियों के परिजनों ने भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां भुंतर के साथ लगते गांव की है। पुलिस ने नाबालिगों की तलाश के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।