Skip to main content

सेना भर्ती के लिए करवाएं Online Registration

कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के युवाओं की होगी खुली भर्ती

ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार ही ले सकते हैं भाग


हिमाचली हलचल।। भारतीय थल सेना में सैनिक जनरल डयूटी और सैनिक लिपिक व स्टोरकीपर तकनीकी वर्ग की खुली भर्ती के लिए जिला कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के युवक एक नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह खुली भर्ती 17 से 19 नवंबर तक की जाएगी। केवल ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले युवा ही इस खुली भर्ती में भाग ले सकते हैं।

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल सोमराज गुलिया ने बताया कि सैनिक जनरल ड्यूटी के पदों के लिए आवेदक की आयु साढे 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।  एक अक्तूबर 1996 और एक अप्रैल 2000 के बीच जन्में युवक इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

उम्मीदवार 45 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए। अगर वह बारहवीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता रखता है तो दसवीं की प्रतिशतता की शर्त लागू नहीं होगी। उम्मीदवार की लंबाई कम से कम 163 सेंटीमीटर, वजन 48 किलोग्राम और सीना 77 सेंटीमीटर होना चाहिए। गोरखा उम्मीदवारों के लिए लंबाई में पांच सेंटीमीटर और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए एक सेंटीमीटर की छूट रहेगी।

कर्नल सोमराज गुलिया ने बताया कि सैनिक लिपिक व स्टोरकीपर तकनीकी वर्ग के लिए आवेदक की आयु साढे 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एक अक्तूबर 1994 और एक अप्रैल 2000 के बीच जन्में इन पदों के लिए पात्र होंगे। आवेदक 60 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास होना चाहिए। उसकी लंबाई कम से कम 162 सेंटीमीटर, वजन 48 किलोग्राम और सीना 77 सेंटीमीटर होना चाहिए।

कर्नल सोमराज गुलिया ने जिला मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के पात्र युवाओं से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मंडी स्थित सेना भर्ती कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-222287 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।