Skip to main content

Proud- 2 आतंकियों को ढेर करने वाले ऊना के जवान राकेश को वीरता सम्मान

अपनी जान पर खेल कर 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट

हिमाचली हलचल।। हिमाचल के ऊना जिले के दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव रायपुर के जवान को बहादुरी पर वीरता सम्मान मिला है। बहादुर जवान राकेश कुमार ने अपनी जान पर खेल कर 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। बहादुर जवान के इसी साहस के चलते उसे सेना मेडल मिला है। राकेश को ये सम्मान मिलने से परिवार ही नहीं बल्कि पूरा हिमाचल नाज कर रहा है।



जानकारी के अनुसार,  जवान राकेश का जन्म 10 अगस्त, 1988 को रायपुर गांव में हुआ। राकेश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा रायपुर स्कूल में हासिलकी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी से 12वीं की शिक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राकेश कुमार  22 जून, 2007 में डोगरा रेजिमेंट में सिपाही पद पर भर्ती हुए। अब 2017 में  सैन्य अवार्ड जीत कर राकेश कुमार ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बहादुर जाबांज राकेश ने सात अप्रैल, 2016 को जम्मू-कश्मीर के शोपियां सेक्टर में दो अंतंकवादियों को मार गिराया, जिसके लिए 26 जनवरी, 2017 को सेना द्वारा राकेश कुमार को सेना मेडल देने की अप्रूवल दी गई थी। अब 21 सितंबर, 2017 को ईस्टर्न कमांड कोलकाता में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान राकेश कुमार को सेना मेडल से नवाजा गया।

बता दें तो इस समय राकेश कुमार असम के  कोकराजार में बतौर सिपाही के पद पर तैनात हैं।  राकेश कुमार की आठ माह की बेटी है। राकेश की मां चंचला देवी ने बेटे को सम्मान पर खुशी जताई है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।