दो आतंकवादियों को मार गिराने पर मिला साहसिक सम्मान
इनकी बहादुरी पर परिवार को ही नहीं पूरे प्रदेश को है नाज
हिमाचली हलचल।। मंडी जिले के सरकाघाट के जवान बलदेव सिंह को 2 आतंकियों को मार गिराने के साहसिक कार्य के लिए सेना मेडल से सम्मनित किया गया। उनकी बहादुरी एवं अदम्य साहस के लिए उन्हें वीरता पद से नवाजा गया है। सेना का जवान बलदेव सिंह पुत्र महाजन सिंह निवासी नैण डाकघर गोपालपुर को सेना मेडल उधमपुर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। बता दें तो रिपब्लिक डे पर इस बहादुर जवान को सेना मेडल की घोषणा की गई थी। बलदेव सिंह को यह सम्मान मिलने के बाद उनका परिवार ही नहीं पूरा प्रदेश भी नाज कर रहा है।
इस समय बलदेव सिंह 40 आरआर में तैनात हैं। 2016 जुलाई में सेना के सर्च आपरेशन के दौरान सिपाही बलदेव सिंह ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। इस बहादुर जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। उनकी इसी वीरता के लिए सेना ने उन्हें सेना मेडल देकर सम्मानित किया है।
Comments
Post a Comment