Skip to main content

Ragging case in Shimla- 3 सीनियर्स ने 5 जूनियर्स से की रैंगिग, 2 गिरफ्तार


Ragging case in Shimla- 3 सीनियर्स ने 5 जूनियर्स से की रैंगिग, 2 गिरफ्तार

शिमला के मैहली निजी शिक्षण संस्थान का मामला, मारपीट भी की


हिमाचली हलचल।। राजधानी शिमला के मैहली निजी शिक्षण संस्थान में रैंगिग का मामला सामने आया है। हुआ यूं कि संस्थान के एक सीनियर छात्र अपने दो और साथियों के साथ 5 जूनिय़र छात्रों से रैंगिग की । शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक अभी फरार है। वार्डन की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। उसके बाद सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, वहीं आरोपी छात्र आदित्य को संस्पेड कर दिया है।

  • दोनों आरोपियों को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा

जानकारी के अनुसार, घटना वीरवार की है। 3 सीनियर छात्र करीब 12 बजे हॉस्टल में आए। वहीं, इनमें से एक के हाथ में रॉड थी। पहले आरोपियों ने 5 जूनियर छात्रों के साथ हॉस्टल में जाकर रैंगिग की और फिर मारपीट भी की। जैसे ही हॉस्टल वार्डन को इस बारे में पता चला तो हॉस्टल वार्डन के आते ही तीनों आरोपी फरार हो गए। वार्डन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही एसपी सांबशिवन मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें तो रैगिंग करने वालों में संस्थान के बीटेक 7वें सेमेस्टर का छात्र आदित्य सलारिया था। इसके साथ दो अन्य पूर्व छात्र जगत प्रकाश और मोहित चौहान भी थे। पुलिस ने आदित्य और मोहित को हिरासत में ले लिया है। जबकि, फरार जगत प्रकाश चिढ़गांव के जांगलिक का बताया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।