Skip to main content

Rape Case- उत्तराखंड की नाबालिगा के साथ नौकरी देने के नाम पर किया दुष्कर्म

3 युवकों ने लेह में दिया वारदात को अंजाम

हिमाचली हलचल।। हिमाचल की देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। कुल्लू में उत्तराखंड की दो युवतियों को नौकरी के नाम पर लेह ले जाने का मामला सामने आया है। लेह में युवकों ने एक के साथ रेप कर डाला वहीं, दूसरी युवती कहां है, उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

  • दुष्कर्म करने के बाद ट्रक वाले के हवाले किया 
  • नाबालिगा ने जैसे-तैसे युवकों के चंगुल से निकलकर पुलिस को सुनाई आपबीती



जानकारी के अनुसार, रेप पीड़ित 12 साल की लड़की ने कुल्लू पहुंचकर सारे प्रकरण का खुलासा किया है। युवती ने कुल्लू में बाल कल्याण समिति के साथ खुलासा किया है कि कुछ युवक उसके साथ एक अन्य किशोरी को भी लेह में नौकरी देने के नाम पर लाए थे और लेह में उन्हें अलग-अलग कर दिया। उसने बताया कि वहां, उसके साथ तीन युवकों ने रेप किया और उसके बाद एक ट्रक चालक के हवाले कर दिया।
ट्रक चालक उसे जम्मू ले गया और वहां ट्रक चालक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। ट्रक चालक ने उसे जम्मू में पांच सौ रुपए पकड़ाकर छोड़ दिया।

कुल्लू बाल कल्याण समिति के पास पहुंची इस बच्ची ने आपवीती सुनाते हुए खुलासा किया है कि कुछ युवक करीब 15 दिन पहले उन्हें उत्तराखंड से लेह में नौकरी दिलाने के नाम पर लेकर आए थे। बाल कल्याण समिति ने इसका मामला महिला थाना कुल्लू में दर्ज करवाया है और पुलिस ने इसकी सूचना लेह पुलिस को भी दे दी है। जहां दूसरी बच्ची की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

जिला बाल कल्याण अिधकारी विरेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि पीड़िता विभाग की देखरेख में है जब तक इस मामले को सुलझा नहीं लिया जाता तब तक विभाग के संरक्षण में रहेगी।      

वहीं, इस मामले में एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बाल कल्याण समिति के सरंक्षण में एक नाबालिग बच्ची है जिसके साथ लेह में कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया है और इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।