Skip to main content

Road safety के लिए 26 सितंबर को दौड़ेगा नगरोटा बगवां

दौड़ को हरी झण्डी दिखाएंगे परिवहन मंत्री जीएस बाली

हिमाचली हलचल।। 26 सितम्बर को नगरोटा बगवां में राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा दौड़ का आयोजन किया जाएगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली इस दौड़ को हरी झण्डी दिखाएंगे । ये बात अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा केके सरोच ने कही। वे आज यहां जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।



केके सरोच ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिये आयोजित दौड़ मंगलवार को प्रातः साढ़े सात बजे नगरोटा बगवां के ओबीसी भवन परिसर से आरंभ होगी । दौड़ बडोह रोड़ से 53 मील होते हुये मेडीकल कॉलेज टांडा परिसर में संपन्न होगी । उन्होंने सड़क सुरक्षा के संदेश के व्यापक प्रसार के लिए युवाओं से बड़ी संख्या में इस दौड़ में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

सरोच ने बताया कि इस दौड़ में नगरोटा बगवां एवं कांगड़ा के सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थाओं के 9वीं कक्षा से लेकर उच्चतर कक्षाओं में अध्ययनरत युवाओं के अतिरिक्त आम नागरिक भी भाग लेंगे। जिसमें 19 वर्ष से कम तथा इससे अधिक आयु के महिला एवं पुरूषों को अलग अलग वर्गों में रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दौड़ में विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 21000/-, 15000/-तथा 11000/-रूपये के नकद इनाम से पुरूस्कृत किया जायेगा। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए सभी लोंगो विशेषकर युवा वर्ग से दौड़ में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

627 Post Code Clerk की परीक्षा 30 सितंबर को

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हिमाचली हलचल।। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। जिन-जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे परीक्षा से पंद्रह दिन पहले अपने एडमिट कार्ड आयोग की बेवसाइट पर डाउनलोड कर सकते है। ये जानकारी आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने दी। इस दिन होगी ये परीक्षाएं- Post Code 657 खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा 23 सितंबर को सुबह के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 649 असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को सुबह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में चालक भर्ती परीक्षा 26 सितंबर को शाम के सत्र में होगी। पोस्ट कोड 627 लिपिक की परीक्षा 30 सितंबर, पोस्ट कोड 645 एलोपैथी लैब सहायक की परीक्षा 30 सितंबर को सायंकालीन सत्र पोस्ट कोड 692 लिपिक 28 अक्तूबर सुबह के सत्र में होगी।