Skip to main content

हिमाचल के इस शूरवीर पर बनेगी फिल्म, Shahrukh Khan निभाएंगे किरदार

हिमाचल के इस शूरवीर पर बनेगी फिल्म, Shahrukh Khan निभाएंगे किरदार


हिमाचली हलचल।। हिमाचल के मंडी के ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर पर फिल्म बनाई जाएगी। इस फिल्म की खास बात ये होगी कि इस फिल्म में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान अभिनय करेंगे। खुशाल ठाकुर की कारगिल युद्ध में पराक्रम के प्रदर्शन की कहानी अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

बता दें तो खुशाल ठाकुर ने कारगिल युद्ध में अपने पराक्रम के झंडे गाड़े। उन्होंने 17 साल पहले विदेशी धरती पर आॅपरेशन खुखरी को अंजाम दिया। अब खुशाल ठाकुर की बहादुरी को लेकर शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी फिल्म बनाने जा रही है।

हिमाचल न्यूज 18 ने इनके संघर्ष को पूरी करह से बताया है जो इस तरह है।
मंडी जिला के नगवाईं गांव के रिटायर ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को कारगिल युद्ध का हीरो भी कहा जाता है। कारगिल युद्ध के तुरंत बाद अफ्रीका के सिरालेयोन में विद्रोहियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया। विद्रोहियों ने युनाटेड नेशन पीस किपिंग के 240 जवानों को अपना बंदी बना लिया, इनमें 234 भारतीय थे. इन्हें छुड़ाने के लिए भारत सरकार ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को सिरालेयोन भेजा।

ब्रिगेडियर ठाकुर उन दिनों 18 ग्रेनेडियर के कप्तान थे और इनके पास 900 जवानों की यूनिट थी। आॅपरेशन के दौरान इनके साथ गोरखा रे​जिमेंट और वायु सेना भी थी। 15 जुलाई 2000 को आॅपरेशन खुखरी शुरू हुआ. दो दिनों तक चले इस आपरेशन के दौरान 16 जुलाई को जंगल में विद्रोहियों के चंगुल में फंसे भारतीय जवान सहित यूनाइटेड नेशन पीस किपिंग के सभी लोगों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। इस आॅपरेशन में एक जवान शहीद हुआ और दो घायल हुए थे।

आॅपरेशन खुखरी के बाद ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर अपने दलबल के साथ सिरालेयोन में दस महीनों तक रहे। उन्होंने इन दौरान वहां के हालातों को सामान्य करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। सरकार, प्रशासन और जनता के बीच फैले डर को दूर किया। लोगों को फिर से खेती-बाड़ी की तरफ प्रेरित किया। अस्पताल और स्कूल खोले गए और विद्रोहियों को भी सही रास्ते पर लाने का काम किया गया।

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर बताते हैं कि इस आॅपरेशन के बाद तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस सिरालेयोन जहाज में आम लेकर आए और जवानों को भारतीय आम खिलाकर जीत का जश्न मनाया था।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।