Skip to main content

Terrorist Attack in J&K- 2 की मौत, 7 जवान घायल

Terrorist Attack in J&K- 2 की मौत, 7 जवान घायल


हिमाचली हलचल।। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस के काफिले पर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने त्राल के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि CRPF के 7 जवान भी घायल हो गए। वहीं, जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ मंत्री नईम अख्तर आतंकियों के ग्रेनेड हमले में बाल-बाल बच गए हैं।

वीरवार की दोपहर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ग्रेनेड ब्लास्ट में जम्मू कश्मीर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के कई जवान घायल हुए हैं।

आतंकियों ने पुलवामा में त्राल में बस स्टेशन के पास ग्रेनेड को भीड़ वाले मार्केट में ब्लास्ट किया। पुलिस
अधिकारियों के मुताबिक ब्लास्ट 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जिसमें दो लोग मारे गए जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए दो लोगों में एक महिला भी शामिल हैं। घायलों को त्राल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें तो ग्रेनेड हमले के 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे के करीब त्राल बस स्टैंड के पास अज्ञात आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसे CRPF की 180 बटालियन के 7 जवान भी घायल हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Girls go missing in Bhunter- 22 सितंबर से स्कूल से घर नहीं लौटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर तेज की जांच हिमाचली हलचल।। कुल्लू जिले के भुंतर से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। ये दोनों लड़कियां 22 सितंबर को घर से सुबह स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। दोनों लड़कियों के परिवारों ने उन्हें हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। लड़कियों के परिजनों ने भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां भुंतर के साथ लगते गांव की है। पुलिस ने नाबालिगों की तलाश के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Reliance Jio का धमाका, एक साल के लिए प्राइम मेंबरशिप Free

प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कराने के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क हिमाचली हलचल।। Reliance Jio ने एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स को खुशखबरी दे दी है। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए जियो प्राइम मेंबरशिप को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। 31 मार्च 2018 तक जिसने भी जियो प्राइम मेंबरशिप ली होगी, वे अगले एक साल तक बिना कोई शुल्क चुकाए जियो प्राइम मेंबरशिप का फायदा उठा सकेंगे। यानी जियो के मौजूदा ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप को रिन्यू कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। रिलायंस जियो के मुताबिक सभी जियो प्राइम मेंबर्स जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक की सब्सक्रिप्शन ली है उन्हें अगले एक साल तक सर्विस मिलती रहेगी। इसके लिए उन्हें कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देने होंगे। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड है, यह कब खत्म होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर आप जियो के प्राइम मेंबर हैं और 31 मार्च से पहले आपने इसके लिए रजिस्टर किया है तो आपको आगे की सर्विस के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे। स्मार्टफोन में MyJio ऐप डाउनलोड करना है और यहां आपको Compli...