शिमला में सिनेमाघर की छत से गिरा सफाई कर्मचारी, मौत
पुलिस जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार (55) पुत्र मुनि लाल निवासी जालन्धर रिट्ज सिनेमाघर में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। वह रात के समय सिनेमाघर की छत पर सफाई कर रहा था कि पैर फिसलने के कारण वे छत से नीचे गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिनेमाघर का स्टाफ उसे गंभीर हालत में आईज़ीमसी इलाज के लिए ले गये। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments
Post a Comment