Skip to main content

Transport Minister GS Bali ने किया नूरपुर अन्तर्राज्यीय बस अड्डे का उद्घाटन

Transport Minister GS Bali ने किया नूरपुर अन्तर्राज्यीय बस अड्डे का उद्घाटन

गंगथ में 5.36 करोड़ से बनने वाली आईटीआई की रखी आधारशिला


हिमाचली हलचल।। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सोमवार को नूरपुर में हिमाचल प्रदेश शहरी परिवहन व बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकारण द्वारा 1.40 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सत महाजन अन्तर्राज्यीय बस अड्डे का उद्घाटन किया। बाली ने कहा कि कि हिमाचल सरकार यात्रियों को शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करने और बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और  इस दिशा में अनेक क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं।

साधारण किराये पर 50 रूटों पर चलाई जाएंगी लग्जरी बसें


परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर परिवहन सुविधायें प्रदान करने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये HRTC के बेड़े में नई वोल्वो बसें लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में HRTC के बेड़े में 2000 नई बसों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में 50 रूटों पर लग्जरी बसें साधारण किराये पर चलाई जाएंगी, ताकि हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

बाली ने कहा उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए बन रहे बस अड्डों पर यात्रियों को वातानुकूलित प्रतीक्षालयों की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बस अड्डों पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों के बच्चों के लिए ‘प्ले एरिया’ विकसित किए जाएंगे, ताकि बस की प्रतीक्षा मे ऊबने के बजाए वे उस समय का आनंद उठा सकें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी महिलाओं को राज्य पथ परिवहन निगम की सामान्य बसों में प्रदेश के भीतर किराये में 25 प्रतिशत छूट और राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में सरकारी स्कूलों और केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को घर तक मुफत बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी बस सेवा पूरे देश में अव्वल आंकी गई है इसका पूरा श्रेय निगम के कर्मियों को जाता है।

गंगथ में किया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास 


इसके उपरांत बाली ने गंगथ में 5.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है । प्रदेश के ग्रामीण, जनजातीय, पिछड़ी पंचायतों एवं दुर्गम क्षेत्रों में निजी क्षेत्र में नई आई.टी.आई खोलने पर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 38 नये आईटीआई, 7 नये पालिटैक्निक तथा 4 नये इंजीनियरिंग कॉलेज खोले गये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।