Skip to main content

#Video हमीरपुर में पति के साथ प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने पीट डाली युवती

हमीरपुर में बीच बाजार में कर दी धुनाई

पति से फोन पर बात करने और पैसे ऐंठने का लगाया आरोप

हिमाचली हलचल।। हमीरपुर में पति के साथ प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने एक युवती की जमकर पिटाई कर डाली। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव करते हुए सेल्समैन युवती को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने युवती को बालों से खींचकर खूब पीटा। पत्नी का आरोप है कि ये सेल्समैन महिला डेढ़ साल से उसके पति से बाते कर रही है साथ ही पैसे भी मांगती है।


हालांकि ये सेल्समैन महिला पहले पति की दुकान में ही सेल्समैन का काम करती थी। पत्नी ने इस पर शक करते हुए इसे पहले अपनी दुकान से बाहर निकाला। लेकिन फिर भी इस युवती ने मेरे पति से बात करना नहीं छोड़ी।

पत्नी का कहना था कि शनिवार को मैंने इन दोनों की बातें सुन ली थी। दोनों का रविवार को बाहर कही जाने का प्रोग्राम था। भनक लगते ही पत्नी ने शनिवार को मालरोड पहुंचकर सेल्समैन की जमकर धुनाई कर डाली। वहीं, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।