Skip to main content

WiFi service से लैस थानाधार पंचायत



विद्या स्टोक्स ने थानाधार पंचायत के लिए वाई-फाई सुविधा का किया शुभारम्भ

नव डिजिटल साक्षर लोगों को प्रदान किए गए निःशुल्क स्मार्ट फोन


हिमाचली हलचल।। प्रधानमंत्री ग्रामीण साक्षरता अभियान के अन्तर्गत सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य तथा सूचना प्रद्यौगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने आज यहां से वीडियो कॉनफ्रैंसिंग के माध्यम से थानाधार पंचायत के लिए वाई-फाई सुविधा का शुभारम्भ किया। उन्होंने छह नव डिजिटल साक्षर लोगों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर निःशुल्क स्मार्ट फोन तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

इस अवसर पर स्टोक्स ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के 42,559 लोगों को कम्पयूटर, स्मार्ट फोन, सूचना प्रद्यौगिकी के डिजिटल उपकरणों के प्रयोग विशेषकर डिजिटल अदायगी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग के लिए 10 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। लोग इस कार्यक्रम के तहत अपने निकटतम आम सेवा केन्द्र जिसे लोक मित्र केन्द्र कहा जाता है, में प्रशिक्षण ले सकते है।

प्रशिक्षण प्राप्त छह वरिष्ठ नागरिकों जिन्हें स्मार्ट फोन व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए है में ननखड़ी व बराच पंचायत के श्रीमती तारा देवी, श्रीमती विद्या देवी, श्री धर्मपाल वहक, श्री देवी सिंह, श्रीमती किरण देवी, श्रीमती हीरामणी तथा श्रीमती बीना देवी शामिल है।

Comments

Popular posts from this blog

Kangri Dham Himachal

हिमाचल के हर जिले में हिमाचली धाम है बेमिसाल, आज जाने कांगड़ी धाम का हर तरफ क्यों हैं नाम  हिमाचली हलचल।। हिमाचल के 12 जिलों में धाम बनाने की कला अलग-अलग है। आज हम आपको हिमाचल के कांगड़ा जिले की धाम के बारे में बताएंगे। कांगड़ा- कांगड़ी धाम की अपने जिले में अलग ही महता है। कांगड़ी धाम का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। कांगड़ी धाम में बोटी कई व्यंजन तैयार करते हैं। कांगड़ी धाम में सबसे पहले  मदरा, राजमाह, मटर पनीर, माह की दाल, चने की दाल, चने का खट्टा और फिर कड़ी परोसी जाती है। वहीं, फिर सांबर, रोंगी आदि परोसे जाते हैं। खाना खाने के बाद सबसे अंत में मीठे चावल परोसे जाते हैं।

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Girls go missing in Bhunter- 22 सितंबर से स्कूल से घर नहीं लौटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर तेज की जांच हिमाचली हलचल।। कुल्लू जिले के भुंतर से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। ये दोनों लड़कियां 22 सितंबर को घर से सुबह स्कूल गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। दोनों लड़कियों के परिवारों ने उन्हें हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। लड़कियों के परिजनों ने भुंतर थाना में मामला दर्ज करवाया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों युवतियां भुंतर के साथ लगते गांव की है। पुलिस ने नाबालिगों की तलाश के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।