Skip to main content

नाका लगाकर घूस लेते पकड़े 5 पुलिसकर्मी, SP ने किये suspend

मुबारिकपुर में वारदात को दे रहे थे अंजाम


हिमाचली हलचल।। हिमाचल के ऊना जिले में बुधवार देर रात को घूस लेने के आरोप में 5 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। SP दिवाकर शर्मा ने घूस लेने के आरोप में इन 5 पुलिसकर्मियो पर गाज गिरा दी है।

जानकारी के अनुसार, SP दिवाकर शर्मा काफी दिनों से सिविल ड्रेस में मुबारिकपुर में पुलिस नाके पर नज़र रखे हुए थे। SP बुधवार रात करीब 10 बजे मुबारिकपुर चौक पर पहुंच गए। जहां उन्होंने देखा कि पुलिस का कोई नाका नहीं लगा हुआ था काफी देर इंतजार करने के बाद करीब 10:40 पर पुलिस की एक टीम वहां पर आई और नाका लगा दिया।

एसपी पुलिसकर्मियों की गतिविधियों को देखते रहे इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी वहां पर आकर रुकी जिसकी पुलिसकर्मी जांच करने लगे तभी एक होमगार्ड जवान ने वाहन चालक से गाड़ी छोड़ने की ऐवज में ऱिश्वत मांगी।

SP ने तुरंत गाड़ी चालक को नीचे उतारा और उक्त होमगार्ड जवान से पूछताछ की तो होमेगार्ड ने रिश्वत लेने का सच कबूल लिया। 



बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी गाड़ियों को नाके से निकलने पर मोटी रकम लेते थे। एसपी ने ऱिश्वत लेने वाले पांचो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी दीवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Comments

Popular posts from this blog

Shimla Cabinet Meeting- आज बेरोजगारों के लिए खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

शिमला  राज्य सचिवालय  में दोपहर 2 बजे शुरू होगी बैठक हिमाचली हलचल।। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज शिमला  राज्य सचिवालय  में होगी। आचार संहिता से पहले होने वाली इस मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले होंगे। बैठक में आज बेरोजगारों के लिए नौकरियों का पिटारा खुल सकता है। इसके अलावा इस बैठक में सरकार कई लोक लुभावने फैसले ले सकती है।  जानकारी के अनुसार, बैठक आज दोपहर बाद 2 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता  मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। आज की इस बैठक में कई बेरोजगार युवाओं की निगाहें टिकी रहेंगी।

Himachal में 5 दिन बरसेंगे मेघ, गर्मी से मिलेगी राहत

5 जून से 10 जून तक अधड़ और बारिश की चेतावनी हिमाचली हलचल।।  हिमाचल में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। हिमाचल में अब 5 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 5 जून से 10 जून तक आंधी और बारिश होने का अनुमान है। बता दें तो कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही हिमाचल का तापमान भी बढ़ गया है। इसके साथ ही 25 जून से हिमाचल में मानसून दस्तक दे सकता है।

मंडी जिले के कोट का ITBP जवान पंचतत्त्व में विलीन

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई हिमाचली हलचल।। मंडी जिले की उपतहसील टीहरा के गांव कोट के ITBP जवान की बीमारी के चलते मौत हो गई। महेंद्र सिंह (48) मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। ITBP के इस जवान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें तो ITBP जवान महेंद्र सिंह 10वीं पास करने के बाद 1989 में ITBP में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  मंगलावार को पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुख की घड़ी में नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। SHO भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और ITBP से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।